मुंबई की समाज सेविका जसमीत जस्सी सम्मानित
जागरण संवाददाता, तरनतारन : मुंबई की प्रसिद्ध समाज सेविका जसमीत जस्सी ने पंजाब का तीन माह के लिए दौ
By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Jan 2019 07:14 PM (IST)Updated: Fri, 25 Jan 2019 07:14 PM (IST)
जागरण संवाददाता, तरनतारन : मुंबई की प्रसिद्ध समाज सेविका जसमीत जस्सी ने पंजाब का तीन माह के लिए दौरा किया। उन्होंने दहेज, घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न का शिकार महिलाओं और बाल मजदूरी से मुक्त हुए बच्चों के परिजनों को जागरूक किया। इस बीच हिमाचल प्रांतीय सभा के अध्यक्ष पवन शर्मा ने उनको विशेष तौर पर सम्मानित करते हिमाचल प्रदेश आने का न्यौता दिया। जसमीत जस्सी ने कहा कि दबे कुचले लोगों को इंसाफ दिलाने और उनके हितों बाबत जागरूक किया जाता रहेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें