गुरदेव लाखणा ने अध्यापकों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की
। आम आदमी पार्टी के नेता गुरदेव सिंह लाखणा ने अध्यापकों पर लाठीचार्ज की निंदा की।
By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Nov 2019 12:29 AM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2019 06:12 AM (IST)
संवाद सूत्र, भिखीविंड : अपनी जायज मांगों को लेकर संगरूर में संघर्ष कर रहे एमए-बीएड और ईटीटी टेंट पास अध्यापकों पर राज्य सरकार के आदेश पर पंजाब पुलिस ने लाठीचार्ज किया है, जो शर्मनाक है। यह शब्द आम आदमी पार्टी के नेता गुरदेव सिंह लाखणा ने कहे।
उन्होंने कहा कि जब लोग नेताओं को वोट डालकर कुर्सियों पर बिठाते हैं, तब नेताओं को यही लोग अच्छे लगते है। लेकिन अध्यापक अपने हक के लिए संघर्ष करते हैं तो उन पर इन सरकार लाठीचार्ज करवाती है। पंजाब की कांग्रेस सरकार लोगों को सहूलियतें देने की बजाय भ्रष्ट अधिकारियों का साथ देकर लोगों के अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों की हालत बद से बदत्तर करके रख दी है। इस मौके पर बलजीत सिंह खैहरा भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें