अलमारी के ताले तोड़ सोने के जेवरात चोरी
गांव जामाराए में रात को घर में दाखिल होकर कुछ लोगों ने सोने के जेवरात चोरी कर लिए। कुलविंदर कौर पत्नी लखविंदर सिंह ने बताया कि वह रात को अपने कमरे में सो रही थी।
By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 04:48 PM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2019 04:48 PM (IST)
संवाद सूत्र, खडूर साहिब: गांव जामाराए में रात को घर में दाखिल होकर कुछ लोगों ने सोने के जेवरात चोरी कर लिए। कुलविंदर कौर पत्नी लखविंदर सिंह ने बताया कि वह रात को अपने कमरे में सो रही थी। रात को करीब 10 बजे साथ वाले कमरे में दाखिल होकर कुछ लोगों ने लोहे और लकड़ी की अलमारियां तोड़ी। अलमारियों से 3 अंगूठिया, 2 सेट नेकलेस, 1 कड़ा, 2 सैट टोप्स चोरी कर लिए। थाना गोइंदवाल साहिब के प्रभारी सुखराज सिंह ने बताया कि एएसआइ केवल सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें