दो बार बुलाया मुंबई, फिर भी नहीं भेजा स्पेन, केस दर्ज
तरनतारन : गुरदासपुर निवासी रणजीत सिंह नामक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। यह मामला चरनजीत कौर नामक महिला ने दर्ज करवाया। आरोपित की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
जासं, तरनतारन : गुरदासपुर निवासी रणजीत सिंह नामक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। यह मामला चरनजीत कौर नामक महिला ने दर्ज करवाया। आरोपित की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
गली सियाल कोटिया वाली निवासी चरनजीत कौर ने बताया कि रणजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गांव संघेरा थाना किला लाल सिंह (गुरदासपुर) ने उसके लड़के संजीव कुमार को विदेश भेजने के नाम पर साढे चार लाख की ठगी ली। महिला ने आरोप लगाया कि विदेश भेजने लिए उसके लड़के को पहले 12 अगस्त 2014 को पहले मुंबई बुलाया गया। फिर 28 अगस्त 2014 बुलाया गया परंतु स्पेन नहीं भेजा। रणजीत सिंह के खिलाफ चरनजीत कौर ने 16 मार्च 2017 को शिकायत दी। जिसकी जांच डीएसपी द्वारा की गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना सिटी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।