Move to Jagran APP

श्री गोइंदवाल साहिब में दिनदहाड़े गैंगवार; 50 राउंड फायरिंग, दो गैंगस्टरों की मौत

श्री गोइंदवाल साहिब में स्थित गुरुद्वारा श्री बाउली साहिब के सामने 2 गुटों में गैंगवार हुई। गैंगवार में दो गैंगस्टरों की मौत हो गई।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 27 Aug 2018 08:35 PM (IST)Updated: Tue, 28 Aug 2018 07:21 AM (IST)
श्री गोइंदवाल साहिब में दिनदहाड़े गैंगवार; 50 राउंड फायरिंग, दो गैंगस्टरों की मौत

तरनतारन [धर्मबीर सिंह मल्हार]। श्री गोइंदवाल साहिब में स्थित गुरुद्वारा श्री बाउली साहिब के सामने सोमवार की शाम 4 बजे 2 गुटों में गैंगवार हुई। दोनों तरफ से करीब 50 राउंड फायर किए गए। इसमें एक गुट के दो गैंगस्टरों की मौत हो गई। एक गुट का संबंध नाभा जेल ब्रेक के मास्टरमाइंड विक्की गौंडर गैंग से बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।

loksabha election banner

गांव हंसावाला निवासी गैैंगस्टर गुरलाल सिंह उर्फ लाली, उसका चचेरा भाई साहिलदीप सिंह उर्फ साहिल के गुट के साथ गांव धूंधा निवासी गुरजंट सिंह उर्फ जंटा पुत्र दिलबाग सिंह का लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। लाली और साहिल के खिलाफ विभिन्न थानों में कई केस भी दर्ज हैं। तीन दिन पहले गुरजंट सिंह जंटा और लाली के बीच फिर विवाद हुआ था।

सोमवार को गुरजंट सिंह जंटा, सतनाम सिंह सत्ता दोनों निवासी गांव धूंधा, अर्शप्रीत सिंह अर्श निवासी खडूर साहिब अपने साथियों समेत श्री गोइंदवाल साहिब के पास जा रहे थे। रास्ते में लाली और साहिल अपने तीन अन्य साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर आ धमके।

विवाद के बाद दोनों गुटों में गोलीबारी शुरू हो गई। दोनों तरफ से 315 बोर राइफलों, 32 बोर रिवाल्वरों व अन्य हथियारों से करीब 50 राउंड गोलियां चलाई गईं। गोली लगने से गुरजंट सिंह जंटा की मौके पर मौत हो गई। जबकि अर्शप्रीत सिंह को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल तरनतारन लाया गया। शाम 6:30 बजे उसने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस ने की इलाके की नाकेबंदी

घटना का पता चलते ही एसएसपी दर्शन सिंह मान, एसपी तिलक राज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके की नाकाबंदी कर दी। मौके से एक 315 बोर की राइफल, एक पिस्टल, फौजी रंग की एक महिंदरा जीप (नंबर सीजी 04- एचके- 0086) बरामद की गई है।

कत्ल आपसी गैंगवार का नतीजा: एसएसपी 

एसएसपी दर्शन सिंह मान ने बताया कि दोनों कत्ल आपसी गैैंगवार का नतीजा है। दोनों शव पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.