बाढ़ पीड़ित किसानों को मुआवजा देने से भागी सरकार
किसान संघर्ष कमेटी की बैठक बाबा प्रगट सिंह प्रिंगड़ी के आवास पर हुई। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह कोटबुड्ढा ने की।
संवाद सूत्र, सभरा : किसान संघर्ष कमेटी की बैठक बाबा प्रगट सिंह प्रिंगड़ी के आवास पर हुई। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह कोटबुड्ढा ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2019 में बाढ़ कारण तरनतारन जिले में सैकड़ों किसानों को जिला प्रशासन द्वारा गिरदावरी करवाने के आदेश दिए गए थे, लेकिन अभी तक किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया। देश में किसान खुदकुशी का रास्ता अपना रहे हैं। वादे मुताबिक किसानों का कर्ज माफ नहीं किया जा रहा। इस मौके पर कर्मजीत सिंह तलवंडी, कारज सिंह घरियाला, सुच्चा सिंह लधू, सुखवंत सिंह दुबली, काबल सिंह वरिया, हरजीत सिंह जौहल, सोहन सिंह सभरा, जोगिंदर सिंह गट्टी, मेजर सिंह प्रिंगड़ी, सुखदेव सिंह सीतो, निरविंदर सिंह, गुरचरण सिंह किरतोवाल, बलदेव सिंह तलवंडी, लखबीर सिंह गट्टी मौजूद थे।