सुखबीर सिंह बादल के शिअद अध्यक्ष बनने पर किया स्वागत
सुखबीर सिंह बादल को शिरोमणि अकाली दल का लगातार तीसरी बार प्रधान बनाया गया है।
जागरण संवाददाता, तरनतारन : सुखबीर सिंह बादल को शिरोमणि अकाली दल का लगातार तीसरी बार प्रधान बनाया गया है। इस पर विभिन्न अकाली नेताओं ने खुशी जाहिर करते कहा कि कांग्रेस सरकार की मनमानी का मुकाबला करने लिए पार्टी का प्रत्येक वर्कर दिन रात एक करेगा।
शिअद प्रवक्ता प्रो. विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा कि कैप्टन सरकार के तीन वर्ष के घटिया कार्यकाल से लोगों को अवगत करवाने लिए सुखबीर सिंह बादल की अगुआई जरूरी थी।
पूर्व सीपीएस हरमीत सिंह संधू कहते है कि 100 साल का शिअद का इतिहास कुर्बानी भरा रहा है। अब समय आ गया है कि कांग्रेस की लोक विरोध नीति का सुखबीर सिंह बादल की अगुआई में डटकर मुकाबला किया जाए।
एसजीपीसी के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष अलविंदरपाल सिंह पखोके ने कहा क िकांग्रेस सरकार को अब मनमानी नहीं करने दी जाएगी, बल्कि सुखबीर सिंह बादल की अगुआई में शिअद को इस कदर मजबूत बनाया जाएगा।
युवा अकाली दल के माझा जोन अध्यक्ष एडवोकेट गौरवदीप सिंह वल्टोहा ने बताया कि सुखबीर सिंह बादल के पार्टी अध्यक्ष बनने से युवाओं में नया जोश पैदा होगा।
शिअद के जत्थेबंदक सचिव दलबीर सिंह जहांगीर का कहना है कि अब सुखबीर सिंह बादल की अगुआई में शिअद बड़ी ताकत बनकर उभरेगा। शिअद के उपाध्यक्ष रमनदीप सिंह भरोवाल कहते है कि बादल परिवार पंजाब और शिअद को समर्पित रहा है।