Move to Jagran APP

नाके पर रोका तो कांस्टेबल का गला घोंट मारने का किया प्रयास

तरनतारन : थाना कच्चा-पक्का की पुलिस पार्टी द्वारा लिंक सड़क मरगिंदपुरा पर नाके के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने कांस्टेबल का गला घोट कर उसे मारने का प्रयास किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Jul 2018 05:42 PM (IST)Updated: Mon, 09 Jul 2018 05:42 PM (IST)
नाके पर रोका तो कांस्टेबल का गला घोंट मारने का किया प्रयास
नाके पर रोका तो कांस्टेबल का गला घोंट मारने का किया प्रयास

धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन : थाना कच्चा-पक्का की पुलिस पार्टी द्वारा लिंक सड़क मरगिंदपुरा पर नाके के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने कांस्टेबल का गला घोट कर उसे मारने का प्रयास किया।

loksabha election banner

थाना प्रभारी रजिंदर सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में नाकाबंदी की गई थी। एक नाका गांव मरगिंदपुरा की लिंक सड़क पर लगाया गया। नाके के दौरान पुलिस पार्टी ने कुछ लोगों को जांच के लिए रुकने का ईशारा किया। इसी दौरान जस्सा सिंह, मनविंदर सिंह, हीरा सिंह व हरप्रीत सिंह सभी निवासी भगवानपुरा व एक अज्ञात व्यक्ति ने नाके पर तैनात पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपितों ने कांस्टेबल निशान सिंह बेल्ट नंबर 564 का गला घोंट कर मारने क ा प्रयास किया। आरोपितों ने उक्त कांस्टेबल की वर्दी भी फाड़ डाली। मौके पर थाना प्रभारी रजिंदर सिंह ने आरोपित जस्सा सिंह और मनविंदर सिंह को काबू कर लिया। थाना कच्चा-पक्का में मामला दर्ज करके आगे की कारवाई की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.