Move to Jagran APP

तरनतारन जिले में 11 स्थानों पर डटे किसान, हाईवे पर लगा रहा जाम

तीन कृषि कानूनों की वापसी को लेकर किसान संगठनों द्वारा पंजाब बंद का आमंत्रण दिया गया था।

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Sep 2021 07:15 PM (IST)Updated: Tue, 28 Sep 2021 06:13 AM (IST)
तरनतारन जिले में 11 स्थानों पर डटे किसान, हाईवे पर लगा रहा जाम
तरनतारन जिले में 11 स्थानों पर डटे किसान, हाईवे पर लगा रहा जाम

जागरण संवाददाता, तरनतारन : तीन कृषि कानूनों की वापसी को लेकर किसान संगठनों द्वारा पंजाब बंद का सद्दा दिया गया था। इसको लेकर सुबह छह बजे से तरनतारन जिले में बंद का असर देखा गया। किसान-मजदूर संगठनों ने जिले में कुल 11 स्थानों पर धरने लगाए। तरनतारन, पट्टी शहर मुकम्मल तौर पर बंद करवाने लिए दिन भर में दो पहिया वाहनों पर चक्कर काटे गए। बंद के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुखता प्रबंध किए गए। किसानों के धरने-प्रदर्शनों में विभिन्न मुलाजिम संगठनों ने भी भाग लिया।

loksabha election banner

खेमकरण, पट्टी, भिखीविड, खडूर साहिब, चोहला साहिब, गोइंदवाल साहिब, हरिके पत्तन, नौशहरा पन्नूआ, सरहाली कलां, तरनतारन के अलावा राष्ट्रीय मार्ग स्थित गांव उसमां के टोल प्लाजा पर केंद्र सरकार के पुतले जलाकर प्रदर्शन किया गया। भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के अमृतपाल सिंह जोड़ा, आजाद किसान संघर्ष कमेटी के जसविदर सिंह, जम्हूरी किसान सभा के हरदीप सिंह रसूलपुर, आल इंडिया किसान सभा के तारा सिंह खैहरा, किसान संघर्ष कमेटी (कोटबुड्ढा) के जगजीत सिंह मंड, किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के सतनाम सिंह माणोचाहल, सुखविदर सिंह दुगलवाला, बलविदर सिंह चोहला साहिब, अजीत सिंह चंबा, जसपाल सिंह ढिल्लों, बलदेव सिंह पंडोरी, गुरप्रताप सिंह बाठ, पलविदर सिंह पन्नू, कुलवंत सिंह खैहरा, दविदर सोहल, बलजीत सिंह भट्ठल, गुरप्रीत सिंह गंडीविड, लक्खा सिंह मन्नण, तरसेम सिंह लुहार ने कहा कि कृषि कानूनों की वापसी को लेकर दिल्ली में चल रहे आंदोलन में 600 से अधिक किसानों-मजदूरों की जान जा चुकी है। परंतु अभी तक देश के प्रधानमंत्री द्वारा किसानों से सीधी बात नहीं की जा रही।

बंद के दौरान गांव उसमां के टोल प्लाजा पर पुतला जलाकर कहा गया कि केंद्र सरकार को आखिर तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने लिए झुकना ही पड़ेगा। इस दौरान जम्मू-कश्मीर, राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग पर करीब चार घंटों तक जाम लगा रहा। इस दौरान लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पुलिस प्रशासन द्वारा बंद को लेकर सुरक्षा के पुखता प्रबंध किए गए। एसपी जगजीत सिंह वालिया, डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल, थाना सिटी के प्रभारी जसवंत सिंह भट्टी ने तरनतारन शहर के विभिन्न बाजारों में राउंड करके सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.