टोल प्लाजा के विरोध में उतरे किसान
अमृतसर-खेमकरण मार्ग पर स्थित गांव मन्नण के पास प्रस्तावित टोल प्लाजा के खिलाफ किसान और मजदूर जत्थेबंदियों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह का पुतला जलाया।
संवाद सूत्र, झब्बाल : अमृतसर-खेमकरण मार्ग पर स्थित गांव मन्नण के पास प्रस्तावित टोल प्लाजा के खिलाफ किसान और मजदूर जत्थेबंदियों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह का पुतला जलाया। इस मौके पर हरप्रीत सिंह सिधवा ने कहा कि टोल प्लाजा के माध्यम से गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब के श्रद्धालुओं को सरकार लूटना चाहती है।
उन्होंने कहा कि बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब माथा टेकने जाने वाली संगत को लूटने के लिए गांव मन्नण के पास टोल प्लाजा पास किया गया है। यह टोल प्लाजा किसी भी कीमत पर नहीं बनने दिया जाएगा, क्योंकि यह सिखों की भावनाओं से खिलवाड़ है। इस मौके पर धन्ना सिंह लालूघुमण, गुरजीत सिंह गंडीविंड ने कहा कि देश पर राज करने वाली सरकारों ने किसानों और मजदूरों की सुध नहीं ली। स्वामीनाथन कमिशन की रिपोर्ट को लटकाया जा रहा है। किसान खुदकुशी के लिए मजबूर हैं। बैंकों के माध्यम से जमीनों की कुर्की की जा रही है। मजदूरों को रोटी, कपड़ा और मकान के लाले पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि खेती मंडी तोड़ने की नीति रद की जाए। सामाजिक सुरक्षा कानून के तहत 60 वर्ष के किसानों और मजदूरों को 10 हजार रुपये महीना पेंशन दी जाए। बिजली दरों में बढ़ोतरी वापस ली जाए। इस मौके पर सतविंदर सिंह सिधवा, जरनैल सिंह नूरदी, मेजर सिंह कसेल, बलजीत सिंह झब्बाल, महिदर सिंह भोजियां, प्रगट सिंह, लखबीर सिंह, सुच्चा सिंह, हरजीत सिंह, अंग्रेज सिंह, दिलबाग सिंह, हरभिंदर सिंह, लखविंदर सिंह, जागीर सिंह, निशान सिंह, धर्म सिंह, वीर सिंह, मनजिंदर सिंह, बलजीत सिंह, जसपाल सिंह, सुरिदर सिंह, सरबजीत सिंह, काबल सिंह, दलबीर सिंह, मंगल सिंह, हरजिंदर सिंह, सरवन सिंह भी मौजूद थे।