Move to Jagran APP

किसान डीसी कार्यलय समक्ष 29 को लगाएंगे पक्का मोर्चा

किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी की बैठक जोन अध्यक्ष सतनाम सिंह माणोचाहल व अनूप सिंह चोताला की अगुआई में हुई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Jan 2020 06:25 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jan 2020 06:06 AM (IST)
किसान डीसी कार्यलय समक्ष 29 को लगाएंगे पक्का मोर्चा
किसान डीसी कार्यलय समक्ष 29 को लगाएंगे पक्का मोर्चा

संवाद सूत्र, खडूर साहिब : गांव कदगिल के गुरुद्वारा गुरु अर्जुन देव जी में किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी की बैठक जोन अध्यक्ष सतनाम सिंह माणोचाहल व अनूप सिंह चोताला की अगुआई में हुई। बैठक के मौके डीसी कार्यालय के समक्ष लगाने जाने वाले धरने की तिथि 21 जनवरी के धरने की तिथि बदलकर 29 जनवरी की गई।

loksabha election banner

इस मौके प्रदेश नेता सविंदर सिंह चोताला व सतनाम सिंह माणोचाहल ने कहा कि डीसी व एसएसपी के साथ किसानों ने दो बार बैठक की थी, लेकिन फिर भी उनकी मांगों को मंजूर नहीं किया गया है। जिसके विरोध में किसान नेताओं ने फैसला लिया है कि 29 जनवरी को जिला कांप्लेक्स समक्ष मांगों को लेक पक्का मोर्चा लगाया जाएगा। इस मौके पर सतनाम सिंह खैहरा, गुरमेज सिंह रूड़ेआसल, जागीर सिंह चोताला, मंगल सिंह मुगलचक्क, सकत्तर सिंह, तरसेम सिंह, प्रेम सिंह, संतोख सिंह कदगिल, दारा सिंह सरहाली, गुरदेव सिंह जवंदा, गुरमेज सिंह जोधपुर, मंगल सिंह, प्रताप सिंह नंदपुर, जसवंत सिंह पलासौर, अमरीक सिंह जंडोके, जगतार सिंह खब्बे, परमजीत सिंह चंबल भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.