पराली जलाने के नाम पर किसानों को जलील किया जा रहा : सभरा
किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी की बैठक गांव मनिहाला में गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिंद साहिब में हुई।
संवाद सूत्र, खालड़ा : किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी की बैठक गांव मनिहाला में गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिंद साहिब में हुई। इसकी अध्यक्षता मेहर सिंह तलवंडी, गुरसाहिब सिंह पहूविंड ने की। सुखविंदर सिंह सभरा, अवतार सिंह मनिहाला, गुरभेज सिंह धालीवाल ने कहा कि राज्य की सरकार के कार्यकाल के दौरान गांव बुट्टर सीविया की चीनी मिल द्वारा रंजिश के चलते करीब दस किसानों का गन्ना नहीं लिया जा रहा। पराली जलाने के नाम पर किसानों को जलील किया जा रहा है। माइनिंग के बड़े मामले सामने आने के बावजूद पुलिस प्रशासन चुप बैठा हुआ है। गांव मन्नण में प्रस्तावित टोल प्लाजा के खिलाफ किसानों का धरना 169वें दिन में दाखिल हो चुका, किंतु अभी तक सरकार गंभीर नहीं है। इस अवसर पर सतनाम सिंह हरिके , कृपाल सिंह बुर्ज, दारा सिंह, बलदेव सिंह मनिहाला, मेजर सिंह, गुलजार सिंह दोबुर्जी, प्रताप सिंह, बलदेव सिंह उदोके और सुखदेव सिंह उपस्थित थे।