प्रदेश में शिक्षा व सेहत का बुरा हाल : सिद्धू
दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा शिक्षा व सेहत के क्षेत्र में ऐसा इतिहास रचा है जो पंजाब की कैप्टन सरकार की सोच से बहुत दूर है। केजरीवाल चाहते है कि पंजाब में सेहत व शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली की तर्ज पर विकास किया जाए। यह कहना है आप के प्रत्याशी मनजिंदर सिंह सिद्धू का।
जागरण संवाददाता, तरनतारन : दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा शिक्षा व सेहत के क्षेत्र में ऐसा इतिहास रचा है, जो पंजाब की कैप्टन सरकार की सोच से बहुत दूर है। केजरीवाल चाहते है कि पंजाब में सेहत व शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली की तर्ज पर विकास किया जाए। यह कहना है आप के प्रत्याशी मनजिंदर सिंह सिद्धू का।
पार्टी वॉलंटियरों से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में लोगों को दो वक्त की रोटी नहीं मिल रही। किसान कर्ज से तंग आकर आत्महत्या कर रहे हैं। पंजाब का युवा नशे की लत का शिकार हो गया है। युवाओं को कैप्टन सरकार न ही नौकरी दे पाई, न ही उनको बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है। इस दौरान कई परिवारों ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। यहां दलबीर सिंह टोंग, पलविंदर सिंह राणीवलाह, सुरजीत सिंह कंग, कुलदीप सिंह छज्जलवडी, हरदेव सिंह गोल्डी, हरजीत सिंह ने भी संबोधित किया।