पट्टी में धूमधाम से मनाया दशहरा
बदी पर नेकी की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व दशहरा कमेटी पट्टी की ओर से मनाया गया।
संवाद सूत्र, पट्टी : बदी पर नेकी की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व दशहरा कमेटी पट्टी की ओर से मनाया गया। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में हलका विधायक हरमिंदर सिंह गिल विशेष रूप से शामिल हुए। जबकि समारोह की प्रधानगी पंजाब प्रदेश काग्रेस के सचिव हरप्रीत सिंह संधू ने की। समाज सेवक प्रिंसिपल राजिंदर शर्मा भी समारोह में विशेष रूप से पहुंचे। इस अवसर पर गुरमहावीर सिंह संधू सरहाली, अश्विनी मेहता, संदीप वाहला, चेयरमैन सुखविंदर सिंह सिद्धू, हरमन सेखों, दलबीर सेखों, बख्शीश सिंह सरहाली, बिट्टू संधू, चेयरमैन सुखराज सिंह किरतोवाल, विजय शर्मा, कुलविंदर बब्बा, सुखविंदर सिंह सिद्धू संगवा, दीपक जैन, सुभाष शर्मा, विजय शर्मा, राजेश पाठक, संदीप लाली, राज कुमार, रछपाल बेदी, गुरसेवक सिंह उपस्थित थे।