Move to Jagran APP

लड़की को लेकर हुए विवाद में चली गोलियां, दो युवक जख्मी

तरनतारन : गुरुद्वारा टक्कर साहिब रेलवे फाटक के समीप दो गुंटों के बीच हुई कहा सुनी बाद में खूनी झड़प में बदल गई। विवाद के दौरान चलाई गई गोलियां सेवा देवी कॉलेज में घुसे दो युवकों को लगी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 07:18 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 07:18 PM (IST)
लड़की को लेकर हुए विवाद में चली गोलियां, दो युवक जख्मी
लड़की को लेकर हुए विवाद में चली गोलियां, दो युवक जख्मी

जागरण संवाददाता, तरनतारन : गुरुद्वारा टक्कर साहिब रेलवे फाटक के समीप दो गुंटों के बीच हुई कहा सुनी बाद में खूनी झड़प में बदल गई। विवाद के दौरान चलाई गई गोलियां सेवा देवी कॉलेज में घुसे दो युवकों को लगी। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

loksabha election banner

थाना सरहाली के गांव कलेर निवासी गुरनिशान सिंह उर्फ शाना का नजदीकी गांव ठट्ठिया महंता निवासी शमशेर सिंह शेरा के साथ किसी बात को लेकर विवाद था। दोनों ने एक दूसरे को ललकारते हुए गुरुद्वारा टक्कर साहिब रेलवे फाटक का टाइम दिया। करीब 2:15 बजे दोनों गुट वहां पहुंच गए। बताया जा रहा है कि किसी लड़की का पीछा करने की बात को लेकर दोनों में पहले कहा सुनी हुई और फिर गाली ग्लोच हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि शमशेर सिंह शेरा ने गुरनिशान सिंह शाना पर रिवाल्वर तान दिया। बचाव लिए गुरनिशान सिंह शाना सेवा देवी कॉलेज में घुस गया। गुरनिशान का पीछा करते हुए शमशेर सिंह शेरा कॉलेज में घुस गया। इस बीच चार राउंड फायर हुए। एक गोली शमशेर सिंह शेरा की पीठ को चीरती हुई निकल गई।

उधर गुरनिशान सिंह की टांग पर भी एक गोली लगी है। गोलियों की आवाज से कॉलेज में दहशत फैल गई। घटना की खबर मिलते ही डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल, थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्र भूषण पहुंचे। गुरनिशान सिंह को सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती करवाया गया। जबकि शमशेर सिंह शेरा को गुरु नानक देव सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि दोनों घायलों के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि गोली लगने से घायल दोनों ही युवक कॉलेज से संबंधित नहीं है। इस मामले में कुछ लोगों की पहचान हो चुकी है जबकि कुछ लोगों की पहचान अभी बाकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.