गेहूं बांटने के दौरान हुई तकरार में चली गोली, एक घायल
पट्टी गांव भग्गूपुर में सस्ती गेहूं को बांटने के दौरान हुई तकरार के चलते गोली चलने से एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
संवाद सूत्र, पट्टी : गांव भग्गूपुर में सस्ती गेहूं को बांटने के दौरान हुई तकरार के चलते गोली चलने से एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
इस बारे में लक्खा सिंह ने बताया कि सरपंच जसबीर सिंह के बेटे राज करन सिंह द्वारा गेहूं बांटा जा रहा था। इस दौरान लक्खा सिंह के बेटे जगरूप सिंह के साथ राज करण की तकरार हो गई। जिस पर बाद में गेहूं बांटने वाले ने .12 बोर की राइफल से गोली चला दी। गोली का छर्रा लगने से जगरूप सिंह घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, सरपंच जसबीर सिंह व उसके बेटे राज करन सिंह ने गोली चलाने के आरोपों को झूठा करार दिया है। डीएसपी कंवलप्रीत सिंह मंड का कहना है कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।