नशे का टीका लगाने से मौत के मामले में दो पर दर्ज
तरनतारन गांव जीओबाला निवासी सुखविंदर सिंह की नशे का टीका लगाने से 24 मार्च को हुई मौत के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Apr 2019 12:19 AM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 12:19 AM (IST)
जासं, तरनतारन : गांव जीओबाला निवासी सुखविंदर सिंह की नशे का टीका लगाने से 24 मार्च को हुई मौत के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मृतक सुखविंदर सिंह के पिता बलबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि 24 मार्च की रात नौ बजे विक्की पुत्र बलदेव सिंह और सुखराज सिंह पुत्र प्यारा सिंह उसके घर आए। उक्त लोगों ने सुखविंदर सिंह को कोई नशीली चीज दी जिसका टीका लगाने से सुखविंदर सिंह की मौत हो गई। एएसआइ गुरवेल सिंह ने बताया कि जांच के बाद थाना सदर में दोनों आरोपितों पर केस दर्ज किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें