Move to Jagran APP

केसीएफ चीफ पंजवड़ के भाई व भतीजे पर मारपीट का केस दर्ज

। थाना झब्बाल पुलिस ने खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) के चीफ परमजीत सिंह पंजवड़ के भाई बलदेव सिंह फौजी व उसके बेटे मनबीर सिंह खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jul 2019 12:06 AM (IST)Updated: Tue, 02 Jul 2019 12:06 AM (IST)
केसीएफ चीफ पंजवड़ के भाई व भतीजे पर मारपीट का केस दर्ज

जागरण संवाददाता, तरनतारन: गांव पंजवड़ में समाज सेवक गुरप्रीत सिंह पर दातर से हमला करने के आरोप में

loksabha election banner

थाना झब्बाल पुलिस ने खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) के चीफ परमजीत सिंह पंजवड़ के भाई बलदेव सिंह फौजी व उसके बेटे मनबीर सिंह खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।

तरनतारन के गांव पंजवड़ निवासी गुरप्रीत सिंह व गुरनिशान सिंह समाज सेवक हैं। इन दोनों के साथ मनबीर सिंह पुत्र बलदेव सिंह फौजी रंजिश रखता था। मनबीर सिंह केसीएफ चीफ परमजीत सिंह पंजवड़ का भतीजा है। शनिवार की शाम को दोनों गुटों का आपस में आमना-सामना हो गया। गुरप्रीत सिंह को मनबीर सिंह, उसके पिता बलदेव सिंह फ ौजी व तीन अज्ञात लोगों ने जान से मारने की धमकियां दी। मनबीर ने गुरप्रीत सिंह पर दातर से वार किया। अपने बचाव के लिए गुरप्रीत गांव के गुरुद्वारा साहिब में चला गया। आरोपित भी उसके पीछे वहां पर पहुंच गए। गुरप्रीत सिंह ने अपने बचाव के लिए लाइसेंसी पिस्टल से दो फायर किए। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। थाना झब्बाल में गुरनिशान सिंह के बयानों बलदेव सिंह फौजी व उसके बेटे मनबीर सिंह और तीन अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

वहीं, डीएसपी कमलजीत सिंह औलख ने बताया कि मिली शिकायत की जांच के बाद सुबूतों के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.