विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्रिसमस के उपलक्ष्य में प्रार्थना सभा पर विवाद, बसपा के जिलाध्यक्ष के भाई को गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट

Published: Sat, 23 Dec 2023 08:46 PM (IST)

क्रिसमस के संबंध में गांव खवासपुरा में परिवार द्वारा अपने घर में करवाई गई प्रार्थना का विरोध करने वाले मंजीत ...और पढ़ें

बसपा के जिलाध्यक्ष के भाई को गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट
बसपा के जिलाध्यक्ष के भाई को गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट

जागरण संवाददाता, तरनतारन।  क्रिसमस के संबंध में गांव खवासपुरा में परिवार द्वारा अपने घर में करवाई गई प्रार्थना का विरोध करने वाले मंजीत सिंह मन्ना नामक युवक ने साथियों से मिलकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के जिलाध्यक्ष जगतार सिंह के भाई बलविंदर सिंह (52) को गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस हमले में शमशेर सिंह उर्फ शेरा व जर्मनजीत सिंह उर्फ बॉबी नामक युवक घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।