Move to Jagran APP

विधायक पर आरोप लगाने वाली महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनीता के खिलाफ उतरी महिलाएं

महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनीता वर्मा को विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री पर कांग्रेस को कमजोर करने के आरोप लगाने महंगे पड़ गए।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 06:43 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jul 2021 03:00 AM (IST)
विधायक पर आरोप लगाने वाली महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनीता के खिलाफ उतरी महिलाएं

जासं, तरनतारन : महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनीता वर्मा को विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री पर कांग्रेस को कमजोर करने के आरोप लगाने महंगे पड़ गए। उन्होंने कहा था कि डा. अग्निहोत्री पार्टी को कमजोर कर रहे हैं। महिला कांग्रेस संगठन ने कांग्रेस भवन में बैठक करके अनीता वर्मा पर पार्टी को कमजोर करने व कथित तौर पर लोगों से पैसे बटोरने के आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।

loksabha election banner

उन्होंने अनीता वर्मा की जगह किसी जिम्मेदार महिला को पार्टी की कमान सौंपने की मांग की ताकि कांग्रेस सरकार की ओर से महिलाओं के हित में किए जा रहे कार्यो की जानकारी घर-घर पहुंच सके। बैठक में राजबीर कौर हंस, वर्षा कुमारी, संगीता, मनी कुमारी, रंजना रानी, सुषमा, प्रवीन कुमारी व पुष्पा ने कहा कि विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री की ओर से महिला वर्ग को पूरा सम्मान दिया जाता है। महिलाओं की समस्याओं को पहल के आधार पर सुनकर उसके समाधान के लिए समय दिया जाता है। परंतु महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनीता वर्मा द्वारा पार्टी को कमजोर करने के लिए महिलाओं का मनोबल गिराने में कसर नहीं छोड़ी जा रही। कांग्रेस नेत्री आशा रानी ने आरोप लगाया कि उसकी लड़की के घरेलू विवाद को निपटाने के लिए कथित तौर पर पैसे मांगे गए थे। पूजा, चांदनी, संगीता, प्रिया, प्रीति ने कहा कि विधायक डा. अग्निहोत्री की अगुआई में पूरे हलके में कांग्रेस पार्टी से महिला वर्ग जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अनीता वर्मा की गतिविधियां पार्टी विरोधी है जिसके चलते जिला प्रधानगी की जिम्मेदारी किसी और महिला को दी जाए। मैंने सिर्फ पार्टी की मजबूती के लिए आवाज उठाई: अनीता वर्मा

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनीता वर्मा ने कहा कि मैंने हलका विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री के विरुद्ध कुछ नहीं बोला। केवल पत्रकारों से बातचीत करते हुए यही कहा कि वह महिला कांग्रेस को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं। परंतु पता नहीं क्यों? आने वाले चुनाव जीतने के लिए महिलाओं का साथ जरूरी है। अनीता वर्मा ने कहा कि मैंने विधायक विरुद्ध निजी तौर पर कुछ नहीं कहा, केवल पार्टी की मजबूती के लिए ही आवाज बुलंद की है। पार्टी को कमजोर करने वालों को बर्दाश्त नहीं करेंगे: विधायक

विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री ने कहा कि महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीता वर्मा की ओर से बेवजह प्रचार करके पार्टी को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। साढ़े चार वर्ष के दौरान मैंने हर वर्ग को साथ लेकर अपनी जिम्मेदारी निभाई है। कांग्रेस की नीति है महिलाओं को अधिक से अधिक सम्मान दिया जाए। इसी नीति के चलते स्थानीय निकाय चुनाव में भी 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी को कमजोर करने वाले किसी भी नेता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.