कृषि विधेयकों के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
। कृषि विधेयकों के विरोध में विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री की अगुआई में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकताओं ने प्रदर्शन किया।
जागरण संवाददाता, तरनतारन : कृषि विधेयकों के विरोध में विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री की अगुआई में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकताओं ने प्रदर्शन किया।
विधायक अग्निहोत्री ने कहा कि कृषि विधेयकों के माध्यम से केंद्र सरकार अपने चहेते कारपोरेट घरानों के हाथों में किसान का भविष्य बेच चुकी है। पंजाब और हरियाणा के किसानों पर कृषि विधेयकों का विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कारपोरेट घरानों के हाथ में किसानों की फसलें आते ही एमएसपी खत्म हो जाएगी। साथ ही प्रदेश की 1900 अनाज मंडियों से होने वाले 1800 करोड़ की आमदनी बंद हो जाएगी। प्रदेश के किसानों को प्रत्येक वर्ष मिलने वाली 6500 करोड़ की बिजली सब्सिडी बंद हो जाएगी। इस मौके पर संदीप अग्निहोत्री, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन हरजिंदर सिंह ढिल्लों, पूर्व चेयरमैन गुरमिंदर सिंह रटौल, अवतार सिंह तनेजा, यशपाल शर्मा, संदीप कुमार सोनू दोदे, सरपंच साहिब सिंह मल्ली, गुरजीत सिंह, दिलबाग सिंह झब्बाल, चन्नण सिंह, एनएसयूआइ के जिला अध्यक्ष रितिक अरोड़ा, मनोज अग्निहोत्री, जसपाल सिंह पाला, मंगल दास मुनीम आदि मौजूद थे।
पंजाब बंद को दिया समर्थन
डॉ. अग्निहोत्री ने कहा कि कृषि विधेयकों के विरोध में 30 किसान संगठनों द्वारा 25 सितंबर को पंजाब बंद का जो आह्वान किया गया है, उसका प्रदेश कांग्रेस समर्थन करती है, क्योंकि यह किसानों का ही नहीं बल्कि पंजाब और पंजाबियत का सवाल है।