छप्पड़ में गिरा बच्चा, मौत
गांव पहुविंड के कम्यूनिटी हाल के पास छप्पड़ में डूबने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। दरअसल कम्यूनिटी हाल में सफाई सेवक सुनील कुमार पत्नी रचना व तीन बच्चों के साथ रहता है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 06:47 PM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 06:47 PM (IST)
संसू, भिखीविंड : गांव पहुविंड के कम्यूनिटी हाल के पास छप्पड़ में डूबने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। दरअसल, कम्यूनिटी हाल में सफाई सेवक सुनील कुमार पत्नी रचना व तीन बच्चों के साथ रहता है। सुबह सुनील कुमार रचना के साथ काम पर चला गया। काम से वापस आया तो उसका दो वर्षीय बच्चा गायब था। ढूंढने पर मासूम आर्थिक का शव छप्पड़ में पड़ा मिला। गौर हो कि इसी सप्ताह खेमकरण के गांव रत्तोके के छप्पड़ में डूबने से अरमान सिंह व मनिंदर सिंह की मौत हो गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें