मुख्यमंत्री ने जाना विधायक डॉ. अग्निहोत्री का हाल
18 जुलाई को कोरोना की लपेट में आए कांग्रेस विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री का प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने हाल जाना।
जागरण संवाददाता, तरनतारन : 18 जुलाई को कोरोना की लपेट में आए कांग्रेस विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री का प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने हाल जाना। वह अमृतसर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। इससे पहले वह घर में ही आइसोलेट हुए थे।
कांग्रेसी विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने उनके लड़के डॉ. संदीप अग्निहोत्री को फोन किया। उन्होंने अस्पताल के डायरेक्टर से बातचीत करके उनके इलाज के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बाद में सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री की हालत में सुधार हो रहा है।
उधर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कश्मीर सिंह सिद्धू भोला ने कहा कि महामारी के दौरान विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री ने हलके की खुलकर सेवा की। लोगों की दुआएं उनके साथ हैं।