तरनतारन में केंद्र सरकार को कोसा
केंद्र सरकार की मजदूर-मुलाजिम विरोधी नीतियों के खिलाफ गाधी पार्क में विभिन्न संगठनों ने रोष रैली की। इसके बाद बोहड़ी चौक तक रोष मार्च निकाला।
संवाद सहयोगी, तरनतारन : केंद्र सरकार की मजदूर-मुलाजिम विरोधी नीतियों के खिलाफ गाधी पार्क में विभिन्न संगठनों ने रोष रैली की। इसके बाद बोहड़ी चौक तक रोष मार्च निकाला।
इस मौके तारा सिंह खैहरा, प्रगट सिंह जामाराय, गुरप्रीत सिंह गंडीविंड ने कहा कि मजदूर, मुलाजिम, किसान विरोधी जारी आर्डिनेंस समेत बिजली बिल 2020 तुरंत वापस लिए जाए। निजीकरण को बढ़ावा देने वाली मिलों को तुरंत बंद किया जाए। सुखदेव सिंह गोहलवड़, सीमा सोहल, बलदेव सिंह पंडोरी, हरभजन सिंह और बलजिंदर सिंह ने कहा कि कृषि को खत्म करने के लिए सरकार द्वारा कसर नहीं छोड़ी जा रही। इस मौके पर अजमेर सिंह, गुरवंत कौर, कारज सिंह, अमृतपाल सिंह बाकीपुर, बलजिंदर कौर डयाल, रमेश शेरगिल, धर्म सिंह पट्टी, नरिदर बेदी, बलदेव सिंह रसूलपुर, मेजर सिंह नागोके, बलदेव सिंह गोहलवड़ मौजूद थे।