विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: 'खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के पीछे केंद्रीय एजेंसियों का हाथ', सुखबीर बादल ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप

Published: Sat, 18 May 2024 09:31 PM (IST)

Punjab News शिअद अध्‍यक्ष सुखबीर बादल ने केंद्र सरकार पर खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को सपोर्ट करने का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

सुखबीर बादल ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप
सुखबीर बादल ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप

जागरण संवाददाता, तरनतारन। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने विधानसभा हलका खडूर साहिब में पार्टी प्रत्याशी विरसा सिंह वल्टोहा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।

पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा द्वारा आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सुखबीर बादल ने आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे अमृतपाल की मंशा पर संदेह जताते हुए कहा कि खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल के पीछे केंद्रीय एजेंसियां काम कर रही है।

केंद्र सरकार नहीं चाहती कि पंजाब में शांति बने रहे और हिंदू सिख भाईचारा बना रहा। पंजाब का माहौल बिगाड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

सवालों के घेरे में अमृतपाल सिंह की पुरानी गतिविधियां: सुखबीर बादल

सुखबीर ने कहा कि अमृतपाल सिंह का अचानक सियासत में प्रवेश करना विभिन्न प्रकार के संदेह पैदा करता है। अमृतपाल सिंह की पुरानी गतिविधियां कई प्रकार के सवालों के घेरे में है। पंजाब के लोगों को बांटने के लिए केंद्र की ओर से एजेंसियों का प्रयोग करके पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश नहीं छोड़ी जा रही है। उसी कड़ी के तहत अमृतपाल सिंह अपनी मंशा में कामयाब होने के लिए शिअद के खिलाफ प्रचार करवा रहा है।

सुखबीर ने लोगों से की ये अपील

सुखबीर बादल ने कहा कि अमृतपाल सिंह पंजाब की सेवा करने के लिए नहीं, बल्कि पंजाब के लोगों को आपस में लड़ाने के लिए प्रयासरत है। खडूर साहिब के लोगों को सुखबीर ने अपील करते हुए कहा कि पार्टी प्रत्याशी विरसा सिंह वल्टोहा को चुनाव जिताकर संसद में भेजा जाए, ताकि विकास के नाम पर नई गाथा लिखी जा सके।

यह भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह सलाखों में रहकर भरेगा पर्चा, नहीं मिली जमानत; जेल सुपरिटेंडेंट करेंगे मदद

पंजाब पुलिस के डर से भागा भागा फिर रहा था अमृतपाल: बादल

सुखबीर बादल ने कहा कि वह दिन याद रखने चाहिए जब अमृतपाल सिंह वेश बदलकर पंजाब पुलिस के डर से भागा भागा फिर रहा था। अब डिब्रूगढ़ जेल में बंद होने के बावजूद वह सिख कौम को तोड़ने का प्रयास कर रहा है। ऐसे में शिअद को किसी भी तरह से कमजोर नहीं होने देना चाहिए और केंद्रीय एजेंसियों के मंसूबों को फेल करने के लिए शिअद को मजबूत बनाएं।

मैं बुजदिल नहीं हूं: सुखबीर बादल

पार्टी प्रत्याशी विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा कि मैं बुजदिल नहीं हूं। मैंने बहुत सारे कष्ट उठाए। मैं सीना तानकर कहता हूं कि लोकसभा का चुनाव मुद्दों के आधार पर लड़ूंगा। खडूर साहिब के लोगों को पंथ का वास्ता देकर अपील करता हूं कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जो खेल खेला जा रहा है उससे जागरूक रहें। मैंने पहले भी दावा किया था कि बलजीत सिंह दादूवाल आरएसएस का कार्यकर्ता है।

यह भी पढ़ें: Punjab News: तरनतारन में दर्दनाक हादसा, खेत में पाइपलाइन बिछाते मिट्टी में दबे चार युवक; दो की मौत

दादूवाल के चलते ही केंद्र की भाजपा सरकार ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को अलग कर दिया। जिससे साबित होता है कि दादूावल जैसे कई और लोग केंद्र सरकार की कठपुतली बन चुके हैं। इस मौके पर रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा, दलबीर सिंह जहांगीर, कुलदीप सिंह औलख, कुलदीप सिंह लाहोरिया, जत्थेदार मेघ सिंह, गुरसेवक सिंह शेख, गुरनाक सिंह भूरे ने सुखबीर सिंह बादल को सम्मानित किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।