भाई जायदाद हड़पने के बनाई जाली वसीहत, केस दर्ज
जमीन हड़पने के लिए जाली वसीहत तैयार करने का मामला सामने आया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 May 2019 11:22 PM (IST)Updated: Sun, 26 May 2019 06:39 AM (IST)
जासं, तरनतारन : जमीन हड़पने के लिए जाली वसीहत तैयार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस बाबत माल विभाग के सेवा मुक्त कानूनगो के खिलाफ केस दर्ज किया।
विधवा बलजीत कौर पत्नी सतविंदर सिंह ने बताया कि उसका जेठ भूपिंदर सिंह माल विभाग में कानूनगो तैनात था। सतविंदर सिंह की अचानक मौत हो गई। कानूगो भूपिंदर सिंह ने अपने भाई की जायदाद हड़पने लिए एक जाली वसीहत नौ सितंबर 2017 को तैयार की। इस बाबत बलजीत कौर द्वारा 14 मई 2018 को शिकायत दी गई। उसकी जांच एसपी रैंक के अधिकारी ने की। थाना सिटी के एएसआई विपिन कुमार ने बताया कि कानूनगो भूपिंदर सिंह निवासी नजदीक माता कौला देवी मंदिर अब सेवा मुक्त हो चुका है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें