कांग्रेस सरकार ने पूरे नहीं किए चुनावी वादे: अनखी
शिरोमणि अकाली दल के शहरी उपाध्यक्ष कर्मजीत सिंह अनखी ने कहा कि पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू की अगुआई में नगर कौंसिल के चुनाव लड़े जाएंगे।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 04:46 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 04:46 PM (IST)
संस, तरनतारन: शिरोमणि अकाली दल के शहरी उपाध्यक्ष कर्मजीत सिंह अनखी ने कहा कि पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू की अगुआई में नगर कौंसिल के चुनाव लड़े जाएंगे। कांग्रेस पार्टी को करारी मात दी जाएगी, क्योंकि कैप्टन सरकार ने चुनावी वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि बादल की सरकार द्वारा राज्य के गरीब लोगों को सस्ते दाम पर आटा व दाल दी जाती थी, लेकिन कांग्रेस की सरकार बनते ही गरीबों की थाली से दाल छीन ली गई। सस्ते दाम पर घी, चीनी, चाय-पत्ती देने के वादे खोखले साबित हुए है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें