चुनावी रंजिश में गोलियां चलाते मांगी 30 लाख रुपये की रंगदारी
कांग्रेस सरपंच बलबीर सिंह के घर के आगे गोलियां चलाने व 30 लाख की रंगदारी मांगने को लेकर यादविदर सोनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
संवाद सूत्र, चोहला साहिब : गांव भट्ठल भाईके के कांग्रेस सरपंच बलबीर सिंह के घर के आगे गोलियां चलाने व 30 लाख की रंगदारी मांगने को लेकर यादविदर सिंह सोनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित की गिरफ्तारी अभी बाकी है। विस हलका खडूर साहिब के गांव भट्ठल भाईके के सरपंच बलबीर सिंह ने बताया कि 28 अगस्त की रात को 12 बजे वह परिवार समेत सो रहे थे। अचानक गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर बलबीर सिंह अपने पिता महिल सिंह के साथ जब घर से बाहर निकला। परंतु कुछ पता नहीं चल पाया। फिर अगले दिन रात साढ़े दस बजे फोन आया। फोन करने वाले यादविदर सिंह सोनी ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि उनका जीना मुश्किल कर देगा। फिर दो सितंबर को बलबीर सिंह के चचेरे भाई जतिदर सिंह को फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम यादविदर सिंह सोनी बताते हुए 30 लाख की रंगदारी मांगते हुए कहा कि परिवार को जान से मार दिया जाएगा। बलबीर सिंह ने बताया कि वह गांव का सरपंच है, जबकि पंचायती चुनाव में यादविदर सिंह सोनी सरपंच पद का चुनाव हार गया था। चुनाव हारने के बाद वह पंचायती काम में बेवजह दखल देकर रुकावट डालता है। एएसआइ सुखवंत सिंह ने बताया कि सरपंच बलबीर सिंह के बयान पर आरोपित खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।