Move to Jagran APP

Tarn Taran: केजरीवाल ने थर्मल प्‍लांट का किया उद्घाटन, CM मान बोले- 'परिवार बचाओ यात्रा निकाल रही SAD'; केंद्र पर भी बोला हमला

Tarn Taran News तरनतारन में आज आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान 1080 करोड़ की लागत वाले थर्मल प्‍लांट का उद्घाटन किया। पेयजल मेडिकल सेवाएं उपलब्ध करवाने लिए विभिन्न अधिकारी लगाए गए हैं। पहला मौका है कि आम आदमी पार्टी की ओर से लोक सभा चुनाव का बिगुल बजाया जा रहा है। महा रैली में पंजाब भर से पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Published: Sun, 11 Feb 2024 10:55 AM (IST)Updated: Sun, 11 Feb 2024 03:42 PM (IST)
1080 करोड़ की लागत वाले थर्मल प्‍लांट का किया उद्घाटन

धर्मवीर सिंह मल्हार, तरनतारन। पंजाब सरकार की ओर से 1080 करोड़ रुपये में खरीदे गए थर्मल प्लांट का रस्मी उद्घाटन किया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज तरनतारन के दौरे पर हैं। 

loksabha election banner

1080 करोड़ की लागत वाले थर्मल प्लांट का उद्घाटन करने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गांव शेरों स्थित महारैली के पंडाल में पहुंच गए है।

पंडाल में पहुंचते ही भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल का रस्मी तौर पर उद्घाटन किया। उनके साथ राज्य सभा सदस्य संदीप पाठक भी मंच पर पहुंचे है। इसी प्रकार प्रदेश के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा केजरीवाल और भगवंत मान का स्वागत किया गया। मंच पर सरकार के कई मंत्री और विधायक मौजूद है।

बिजली मंत्री ईटीओ ने कहा- 'आज का दिन ऐतिहासिक"

बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि पंजाब के इतिहास में आज का दिन ऐतिहासिक है, चूंकि भगवंत मान की सरकार द्वारा बिजली विभाग में नई क्रांति कायम करते हुए निजी कंपनी का थर्मल प्लांट खरीदकर गुरु अमरदास जी को समर्पित किया है।

हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि पंजाब अब प्रगति की राह पर है। दुनिया भर में बैठे पंजाबियों को आज आप की सरकार पर गर्व होगा, चूंकि पहला अवसर है कि निजी कंपनी का थर्मल प्लांट सरकार ने खरीदा हो, क्योंकि पहले सरकारी संपत्तियां बेची जाती थी।

2016 में ये थर्मल प्लांट शुरू हुआ था, जिसके बाद 2023 तक 1718 करोड़ की राशि जीवीके कंपनी को सरकार देती रही, परंतु जरूरत मुताबिक बिजली नहीं मिली। 25 वर्ष का समझौता यदि चालू रहता तो 4200 करोड़ ओर देना पड़ता।

पंजाब के इतिहास में आज का दिन बेहद खास: CM मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संबोधन शुरू करते हुए कहा कि आज श्री गुरु अमरदास थर्मल प्लांट की चाबी जनता को सौंपते हुए गर्व महसूस हो रहा है। सरकार के सभी मंत्री और विधायक माझे की धरती पर बैठे गर्व महसूस कर रहे हैं। आज का दिन पंजाब के इतिहास में बहुत खास है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के सपने साकार हो रहे है। पंजाब प्रगति की राह पर है। मौजूदा समय पंडाल में 2 लाख 95 हजार लोग बैठे है। जबकि 1 लाख लोग पंडाल के बाहर बैठे है।

यह भी पढ़ें: Punjab Bachao Yatra: पहली बार साथ खुश नजर आए सुखबीर और कैरों, SAD ने AAP पर साधा निशाना; बोले- 'झूठे केस किए जा रहे दर्ज'

आप की नीति और नीयत साफ: CM मान

आज की महारैली ने नया इतिहास कायम कर दिया है। अब 1 लाख लोग पंडाल की ओर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंच रहे है, जिससे साबित होता है कि आप का कोई मुकाबला नहीं। भाषण तो लोग घर से भी सुन सकते है, लेकिन लोग आप की सरकार का काम देखने आते है। आप की नीति और नीयत साफ है। आम तौर पर सरकारें सरकारी संस्थाओं को घाटे में दिखाकर दे देती है, चूंकि रेल, तेल, बंदरगाहें, एलआईसी, एयरपोर्ट आम तौर पर बिक रहे हैं, लेकिन पंजाब के लोग हवा के उल्टा चलते है, जिस प्रकार बाज हवा से उल्टा चलते हैं, उसी प्रकार से पंजाबी चलती है।

आप सरकार बनते ही कोयले की खान होगी शुरू

गुरुओं से रीति चली आ रही है कि हम हवा से उल्ट चलते है, इसीलिए थर्मल प्लांट खरीदकर नया इतिहास कायम है। थर्मल प्लांट का स्विच ऑन कर दिया है। अब बिजली ओर सस्ती होगी। खेतों की बिजली मुफ्त है। इंडस्ट्री को और सस्ती बिजली मिलेगी। पंजाब में पांच थर्मल प्लांट है, जिनमें से तीन थर्मल प्लांट सरकारी हो गए है और बाकी के दो भी जल्द सरकारी होंगे, चूंकि 2015 से कोयले की खान बंद पड़ी थी। आप की सरकार बनते ही बंद पड़ी कोयले की खान चालू करवाई गई।

शिअद की पंजाब बचाओ नहीं बल्कि परिवार बचाओ यात्रा चल रही: CM मान

अब बिजली पैदा करने के लिए कोयले की कमी नहीं रहेगी। पंजाब में शिअद की पंजाब बचाओ यात्रा पर नहीं बल्कि परिवार बचाओ यात्रा चल रही है। गांव कैरों में गए तो सुखबीर बोले की हमारा दामाद बचाओ, मजीठा में जाएंगे तो बोलेंगे कि साला बचाओ। भगवंत मान का रास्ता रोकने के लिए विपक्षी एकजुट हो गए है, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे किसी प्रकार की भूख नहीं है बल्कि पंजाब की सेवा का अवसर मिला है, जिसे दिल से निभा रहा हूं।

भगवंत मान ने कहा कि शिअद का काफिला 2022 के चुनावों में बहुत कम रह गया था। अब वे पहले से भी आधा रह गया है, चूंकि आम आदमी पार्टी गुरु साहिबान के रास्ते चल रही है, जबकि बेअदबी करवाने वाले आज सत्ता प्राप्ति के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे है।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि प्रदेश में खजाना भरा है और खजाने का मुंह जनता की ओर है। केजरीवाल की सोच चल रही है। मेरी प्रॉपर्टी कम हो रही है। मै सरकारी पैसा नहीं खाता हूं। भाजपा को केजरीवाल और भगवंत मान से खतरा बताते हुए उन्होंने कहा कि लोक सभा की सभी सीट जीतेंगे। केंद्र ने हमारा साढ़े पांच हजार करोड़ रुपये रोका हुआ है। केंद्र जन गण मन से पंजाब निकालने का प्रयास कर रहा है।

ईमानदार और बेईमान सरकार में फर्क साफ: केजरीवाल

बोले सो निहाल, भारत माता की जय और वंदेमातरम के साथ दिल्ली के सीएम और आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने अपना भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा कि निजी सेक्टर पावर प्लांट अब सरकारी हो गया। ईमानदार और बेईमान सरकार में फर्क साफ दिख रहा है। 75 साल के बाद पंजाब ने सस्ते में पावर प्लांट को खरीदा है। ये प्लांट साढ़े पांच हजार करोड़ में नया बनता लेकिन हमने 1080 करोड़ रुपये में खरीदा है। ये पहले घाटे में था लेकिन अब फायदे में चलेगा और बिजली के दाम भी कम होंगे।

हमारी नियत साफ, हम कमीशन नहीं खाते हैं: अरविंद केजरीवाल

उन्होंने आगे कहा कि इंडस्ट्री और व्यापरियों को भी मुफ्त बिजली मिलेगी। सरकार घाटे में नहीं है। राशन माफिया को खत्म किया है। हमारी नियत साफ है, हम कमीशन नहीं खाते हैं। हम ईमानदारी से सेवा कर रहे हैं। स्कूलों और अस्पतालों मे सुधार हो रहा है। केंद्र 8000 करोड़ रुपये रोककर हमारा काम रोक रहे है। गवर्नर भी परेशान करते हैं। पंजाब और दिल्ली मे गलत दखल अंदाजी कर रहे हैं। दिल्ली में आप सात सीटें जीतेगी और पंजाब की 13 सीटें जीतेगी। फिर केंद्र की हिम्मत झांकने की नहीं रहेगी।

मै आतंकी नहीं हूं: CM केजरीवाल

आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र और गवर्नर बेबस हो जाएंगे। बीजेपी आप से ही डरती है। आम आदमी पार्टी 10 साल पुरानी पार्टी है। दो राज्यों में आप की सरकार है। हमारी ताकत साफ नीति और नियत है। हम तीर्थ यात्रा करवा रहे हैं। बीजेपी काम नहीं करती आप को कुचलने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ समन जारी कर दिया है। मै आतंकी नहीं हूं। मनीष सिसोदिया के खिलाफ गलत करवाई की गई है। आप गरीबों की पार्टी है।

यह भी पढ़ें: Tarn Taran: सीमा पार करके भारत में दाखिल हुआ नाबालिग पाकिस्तानी, BSF ने 16 वर्षीय को किया गिरफ्तार

मेडिकल सेवाएं उपलब्‍ध करवाने के लिए लगाए गए अधिकारी

गांव शेरों में महा रैली का आयोजन किया जा गया है। बड़े पंडाल मे केजरीवाल और मान की तस्वीरों वाले बोर्ड लगाए गए हैं। पेयजल, मेडिकल सेवाएं उपलब्ध करवाने लिए विभिन्न अधिकारी लगाए गए हैं। पहला मौका है कि आम आदमी पार्टी की ओर से लोक सभा चुनाव का बिगुल बजाया जा रहा है। महा रैली में पंजाब भर से पार्टी कार्यकर्ता पहुंचने लगे हैं। कार्यकर्ता को गांव शेरों तक पहुचाने लिए बसों का इंतजाम किया गया है।

केजरीवाल और मान के अलावा पंजाब सरकार के सभी मंत्री भी शामिल हुए हैं। बड़े आकार वाले मंच पर केजरीवाल, मान, सरकार के मंत्री और स्थानीय विधायक नजर आएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.