ठेके पर जमीन लेने वाले किसान को किया घायल
। गांव जौड़ सिंह वाला के किसान सूबा सिंह पर कुछ लोगों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। थाना सदर की पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 04:29 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 04:29 PM (IST)
संसू, पट्टी : गांव जौड़ सिंह वाला के किसान सूबा सिंह पर कुछ लोगों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। थाना सदर की पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सूबा सिंह ने बताया कि उसने गांव की महिला शरणजीत कौर की जमीन ठेके पर ली थी। इसी बात का सुखदेव सिंह विरोध करता था। सुखदेव ने सरबजीत सिंह, लवप्रीत सिंह, रंजीत सिंह, हरप्रीत सिंह व प्रभजीत सिंह से मिलकर उन्हें घायल कर दिया। एसआइ गुरदीप सिंह ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें