Move to Jagran APP

घर के बाहर खड़ी महिला पर रंजिशन हमला, छह नामजद

गांव नौरंगाबाद में अपने घर के आगे खड़ी सरबजीत कौर नामक महिला पर रंजिशन हमला कर दिया। इसमें महिला गंभीर घायल हो गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Oct 2021 05:22 PM (IST)Updated: Sat, 09 Oct 2021 05:22 PM (IST)
घर के बाहर खड़ी महिला पर रंजिशन हमला, छह नामजद
घर के बाहर खड़ी महिला पर रंजिशन हमला, छह नामजद

जासं, तरनतारन : गांव नौरंगाबाद में अपने घर के आगे खड़ी सरबजीत कौर नामक महिला पर रंजिशन हमला कर दिया। इसमें महिला गंभीर घायल हो गई। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। सरबजीत ने बताया कि उसका पति सुखविदर सिंह दुबई में रहता है। उसके घर को जाने वाली गली में कुलदीप सिंह ने जबरन खिड़की निकालकर रास्ता बनाया है। इसका उसने विरोध किया था। इसी रंजिश में कुलदीप ने अपने बेटे लवप्रीत सिंह, बहु मनप्रीत कौर, पत्नी गुरप्रीत कौर व गांव जौड़ा निवासी नाजर सिंह फौजी के साथ मिलकर हमला कर दिया। थाना सदर के प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि एएसआइ नरेश कुमार ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी है। कोर्ट में पेश नहीं होने पर भगोड़ा करार दिया

loksabha election banner

ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट तरुण कुमार की अदालत ने बख्शी बाग बाजार निवासी बिमलप्रीत सिंह को भगोड़ा करार दिया है। आरोपित के खिलाफ थाना सिटी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एएसआइ गुरमीत सिंह ने बताया कि बिमलप्रीत के खिलाफ मोहल्ला नानकसर निवासी सुखबीर सिंह ने अदालत में केस दायर कर रखा है। आरोपित अदालत में लंबे समय से पेश नहीं हो रहा था। जिसके आधार पर उसे भगोड़ा करार देते उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.