Move to Jagran APP

अवैध संबंधों से रोकने पर किया हमला

बहू के साथ अवैध संबंधों का विरोध किया तो बुजुर्ग को घायल कर दिया। पुलिस ने इस बाबत बुजुर्ग के ब्यानों पर उसके लड़के बहू व अन्य आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 11:58 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 06:08 AM (IST)
अवैध संबंधों से रोकने पर किया हमला
अवैध संबंधों से रोकने पर किया हमला

संवाद सूत्र, खडूर साहिब : बहू के साथ अवैध संबंधों का विरोध किया तो बुजुर्ग को घायल कर दिया। पुलिस ने इस बाबत बुजुर्ग के ब्यानों पर उसके लड़के, बहू व अन्य आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

loksabha election banner

75 वर्षीय गुरदीप सिंह ने बताया कि उसकी बहू गुरजीत कौर के अपने भतीजे बलविंदर सिंह के साथ अवैध संबंध थे। इसका वह विरोध करता था। गुरदीप सिंह ने कई बार अपनी बहू और लड़के मंजीत सिंह को चेतावनी दी। परंतु गुरजीत कौर नहीं समझी। गुरदीप सिंह ने बताया कि वह अपने घर में खाना खाकर चारपाई पर लेटा था। बहू गुरजीत कौर, लड़का मंजीत सिंह और भतीजा बलविंदर सिंह वहां पर आए और हमला कर दिया। एएसआइ सविंदर सिंह ने बताया कि गुरदीप सिंह की शिकायत पर थाना गोइंदवाल साहिब में मुकदमा दर्ज किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.