सेखों बने आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष
अनाज मंडी में आढ़ती एसोसिएशन की प्रधानगी को लेकर जिला अध्यक्ष महावीर सिंह गिल की अगुआई में बैठक हुई।
संवाद सूत्र, पट्टी : अनाज मंडी में आढ़ती एसोसिएशन की प्रधानगी को लेकर जिला अध्यक्ष महावीर सिंह गिल की अगुआई में बैठक हुई। इस मौके जिला परिषद के चेयरमैन सुखविंदर सिंह सिद्धू, यूथ कांग्रेस के महासचिव सोनू सभरा ने सर्वसम्मति से सतनाम सिंह सेखों को अनाज मंडी पट्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया।
नव नियुक्त अध्यक्ष ने विधायक हरमिंदर सिंह गिल का धन्यवाद किया और समूह अनाज मंडी पट्टी के आढ़तियों को विश्वास दिलाया कि आढ़तियों को जो भी मुश्किलें पेश आती हैं, उसके लिए विधायक हरमिंदर सिंह गिल से बातचीत कर तुरंत मुश्किलों का समाधान निकाला जाएगा। इस मौके पर कुलदीप सिंह वेगेपुर, सेवा सिंह उबोके, गुरमुख सिंह, राज कुमार, बिमल कुमार अग्रवाल, राजिंदर कुमार, बबली शाह, आनंद शाह, बाऊ प्रिंस, बाला जी, बाऊ सतपाल गुप्ता, मनीश अरोड़ा, रमेश अरोड़ा, कुलविंदर सिंह जौड़ सिंह वाला, जसप्रीत सिंह ढिल्लों, बिट्टू बाठ, अश्विनी वोहरा, अमित, परमजीत सिंह पम्मा, हरजिंदर सिंह, कुलदीप सिंह बेदी, एडवोकेट करनदीप सिंह, तरसेम सिंह, बाऊ विक्की, हरपाल सिंह, सुखविंदर बेदी, भूपिंदर सिंह, दीपक, कुलदीप सिंह कोट बुड्ढा, सतनाम सिंह भुल्लर, जतिंदर लक्की, साहिब सिंह, जरनैल सिंह, अमन, नीटा शाह, विक्की आदि मौजूद थे।