12 दिनों में भी पुलिस नहीं ढूंढ़ पाई आरोपितों को
जागरण संवाददाता, तरनतारन : 17 अक्टूबर को शाम 6 :35 पर हथियारबंद लोगों द्वारा दैनिक जागरण कार्यल
जागरण संवाददाता, तरनतारन : 17 अक्टूबर को शाम 6 :35 पर हथियारबंद लोगों द्वारा दैनिक जागरण कार्यलय में दाखिल होकर तोड़फोड़ करने और जिला इंचार्ज जसपाल सिंह जस्सी को घायल करने के मामले पर पुलिस किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। जिसके कारण पत्रकारों में रोष पाया जा रहा है।
सोमवार को प्रेस क्लब तरनतारन की बैठक धर्मबीर सिंह मल्हार की अध्यक्षता में हुई, जिसमें राज कुमार राजू, रमन चावला, जसविंदर गल्होत्रा, प्रितपाल सिंह, जसबीर सिंह लड्डू, पवन शर्मा, रवि कुमार मोंगा, हरदयाल सिंह, परमजीत पुंज, अभिषेक जोशी ने संबोधित करते हुए कहा कि 12 दिन गुजर जाने के बावजूद न तो पुलिस किसी आरोपित को ट्रेस कर पाई है और न ही पत्रकारों की सुरक्षा यकीनी होने का सबूत मिल रहा है। उन्होंने कहा कि तरनतारन शहर में लूटपाट की वारदातों में लगातार इजाफा होने से पहले आम लोग आतंकित थे अब मीडिया में भी खौफ पाया जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि मीडिया कर्मी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। धर्मबीर सिंह मल्हार ने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट द्वारा 31 अक्टूबर को एसएसपी कार्यलय के समक्ष धरना देने का जो कार्यक्रम तय किया गया है। उसको सफल बनाने लिए प्रेस क्लब तरनतारन की समूची टीम की ड्यूटियां लगा दी गई हैं।