Move to Jagran APP

भाभी के साथ बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप, केस दर्ज

थाना पट्टी की पुलिस ने अश्वनी कुमार के खिलाफ भाभी के साथ बार-बार दुष्कर्म करने और मारपीट कर ससुराल से निकालने के आरोप में केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Sep 2021 11:37 PM (IST)Updated: Sat, 25 Sep 2021 11:37 PM (IST)
भाभी के साथ बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप, केस दर्ज

जासं, तरनतारन : थाना पट्टी की पुलिस ने अश्वनी कुमार के खिलाफ भाभी के साथ बार-बार दुष्कर्म करने और मारपीट कर ससुराल से निकालने के आरोप में केस दर्ज किया है। सब इंस्पेक्टर अमनदीप कौर ने बताया कि अश्वनी का छोटा भाई बहुत सीधा है। उसने इसी का फायदा उठाते हुए उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। दुष्कर्म का यह सिलसिला 12 फरवरी 2020 से 24 सितंबर 2021 तक चला। पीड़िता ने जब अपने जेठ को ऐसा करने से रोका तो उसे मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसने अपने पति और सास को भी कई बार जानकारी दी। परंतु उन्होंने एक नहीं सुनी। महिला सब इंस्पेक्टर अमनदीप कौर ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवाकर आरोपित अश्वनी के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

loksabha election banner

उधर, लोपोके थाने के अधीन पड़ते एक गांव में रहने वाली 15 साल की भांजी के साथ उसके मामा ने दुष्कर्म कर दिया। आरोपित उसे झांसा देकर लुधियाना ले गाया और फिर वहां भी दुष्कर्म किया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। सब इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर ने बताया कि डाक्टरी जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है।

पीड़िता ने बताया कि उसका मामा उस पर बुरी नजर रखता है। 20 सितंबर की सुबह वह घर से बाहर निकली थी। मामा उसे रास्ते में मिला और जबरन बाइक पर बैठाकर उसे लोपोके की नहर किनारे सुनसान जगह पर ले गया। आरोपित ने शादी करने की बात कहते हुए वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर वह उसे ख्याला कलां गांव की तरफ ले गया। वहां बाइक खड़ा करके उसे बस में लुधियाना ले गया। आरोपित ने उसे वहां दो दिन तक रखा और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि मौका मिलते ही वह आरोपित को झांसा देकर वहां से निकल गई और अपने घर पहुंची। परिवार में पहुंच कर उसने सारा मामला अपनी मां को बताया। इसके बाद आरोपित ने उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दी। आरोपित ने उसे धमकाया कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की तो वह उसे जान से मार देगा। जांच अधिकारी सिमरनजीत कौर ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.