बैठक में डा. सोहल ने वर्करों से कहा, आप की मजबूती के लिए काम करें
आम आदमी पार्टी (आप) के वालंटियरों की बैठक फोकल प्वाइंट में सुरिदर सिंह पन्नू की अध्यक्षता में हुई। इसमें बुद्धिजीवी विंग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. कश्मीर सिंह सोहल व ब्लाक अध्यक्ष गुरजीत सिंह झामका विशेष तौर पर पहुंचे।
संवाद सहयोगी, तरनतारन : आम आदमी पार्टी (आप) के वालंटियरों की बैठक फोकल प्वाइंट में सुरिदर सिंह पन्नू की अध्यक्षता में हुई। इसमें बुद्धिजीवी विंग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. कश्मीर सिंह सोहल व ब्लाक अध्यक्ष गुरजीत सिंह झामका विशेष तौर पर पहुंचे।
डा. सोहल ने कहा कि तरनतारन शहर विकास में पिछड़ा हुआ है। समय-समय की सरकारों ने शहर का विकास करवाने के बजाय अपने निजी हितों को आगे रखा। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। आप द्वारा साफ छवि वाले उम्मीदवारों की तलाश की जा रही है। उन्होंने वालंटियरों को पार्टी की मजबूती के लिए काम करने को कहा। इस मौके बलदेव सिंह पन्नू, कर्म सिंह पटवारी, सुरिदर सिंह पन्नू, मुखतार सिंह फौजी, कैप्टन बलदेव सिंह, रंजीत सिंह सोनू, दर्शन सिंह, सुखदेव सिंह, अमरीक सिंह मलिया, मंजीत सिंह विर्क, मास्टर कंवलजीत सिंह, कुलदीप भारती, मंजीत सिंह मल्ली, दलजीत सिंह बेदी, बिक्रमजीत सिंह, सुरजीत सिंह फौजी मौजूद थे। सुखदेव दासीके बने विमुक्त जनजाति बोर्ड के सदस्य
राज्य सरकार ने सुखदेव सिंह दासीके को विमुक्त जनजाति बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया है। वीरवार को विधायक अग्निहोत्री ने सुखदेव सिंह दासीके को सरकार की ओर से नियुक्ति पत्र सौंपते हुए बताया कि इस बोर्ड में एक सीनियर वाइस चेयरमैन, एक वाइस चेयरमैन, तीन सदस्य व एक स्पेशल आमंत्रित सदस्य शामिल होता है। दासीके की नियुक्ति पर डा. संदीप अग्निहोत्री, कश्मीर सिंह सिद्धू, रमनीक सिंह खेड़ा, सोनू दोदे, जनक राज अरोड़ा, गुरमिंदर सिंह रटौल, अवतार सिंह तनेजा, मंगल दास मुनीम, संजीव कुंदरा, मनोज अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह का धन्यवाद किया है।