मामूली विवाद में लकड़ी का बल्ला मारकर युवक की हत्या
मामूली विवाद के चलते 32 वर्षीय युवक हरदीप सिंह की लकड़ी का बल्ला मारकर कुछ लोगों ने हत्या कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 11:25 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 06:12 AM (IST)
संवाद सूत्र, झब्बाल : मामूली विवाद के चलते 32 वर्षीय युवक हरदीप सिंह की लकड़ी का बल्ला मारकर कुछ लोगों ने हत्या कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
गांव पक्का किला निवासी सुखविंदर कौर ने बताया कि उसके पति बलविंदर सिंह की मौत हो चुकी है। उसका लड़का हरदीप सिंह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे है। हरदीप सिंह लेंटर डालने वाली मशीन पर काम करता था। काम के दौरान हरदीप सिंह का दो लोगों से विवाद हुआ। विवाद दौरान आरोपितों ने लकड़ी का बल्ला मारकर उसकी हत्या कर दी। थाना झब्बाल के सब इंस्पेक्टर हरदीप सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी सुखबीर कौर के ब्यान दर्ज करके आरोपितों खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें