Move to Jagran APP

मल्ली व साथियों पर इरादा कत्ल का केस दर्ज

थाना सिटी की पुलिस ने इरादा कत्ल और असलहा एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Oct 2019 06:15 PM (IST)Updated: Thu, 31 Oct 2019 06:32 AM (IST)
मल्ली व साथियों पर इरादा कत्ल का केस दर्ज
मल्ली व साथियों पर इरादा कत्ल का केस दर्ज

संवाद सहयोगी, तरनतारन : मंगलवार की रात मामूली तकरार के दौरान गोलियां चलाकर दहशत फैलाने वाले रिंपल मल्ली और उसके छह अज्ञात साथियों के खिलाफ थाना सिटी की पुलिस ने इरादा कत्ल और असलहा एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। बता दें कि गोली लगने से गुरिंदर सिंह और महिला गुरमीत कौर घायल हो गई थी। दोनों को पुलिस ने अस्पताल दाखिल करवाया था। डॉक्टरों अनुसार, दोनों की हालत खतरें से बाहर है।

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि मुरादपुरा निवासी रिंपल मल्ली और हर्ष के बीच पुराना विवाद चला आ रहा है। मंगलवार को देर रात दोनों का आमना-सामना हुआ। इस दौरान रिंपल मल्ली ने अपने छह साथियों सहित हर्ष के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। हर्ष का दोस्त गुरविंदर सिंह (19) निवासी मुरादपुरा और हर्ष की मा गुरमीत कौर (38) दोनों बीच विवाद बढ़ता देख मौके पर पहुंचे, जिन्होंने रिंपल मल्ली और हर्ष को रोकने की कोशिश की। रिंपल मल्ली ने पिस्तौल से फायर किए। गुरविंदर सिंह और गुरमीत कौर गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद रिंपल मल्ली अपने साथियों सहित मौके से फरार हो गया।

डीएसपी (सिटी) सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि आरोपित रिंपल मल्ली और उसके साथियों के खिलाफ इरादा कत्ल और असलहा एक्ट की धाराओं तहत केस दर्ज कर लिया है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी लिए छापेमारी कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.