Move to Jagran APP

पराली जलाने वाले 44 किसानों पर केस, चार गिरफ्तार

पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए आइएएस व आइपीएस अधिकारी गांवों के खेतों में दौड़ते दिखाई दिए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 12:03 AM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 12:03 AM (IST)
पराली जलाने वाले 44 किसानों पर केस, चार गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, तरनतारन : पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए आइएएस व आइपीएस अधिकारी गांवों के खेतों में दौड़ते दिखाई दिए। जिला प्रशासन ने दूसरे दिन 44 किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए और मौके पर चार किसानों को गिरफ्तार कर लिया। किसानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पावरकॉम, माल विभाग, कृषि विभाग व पुलिस विभाग की विभिन्न टीमों का गठन किया गया था।

loksabha election banner

एडीसी (जनरल) संदीप कुमार, एसपी (एच) गौरव तूरा, एसडीएम सुरिदर सिंह, राजेश शर्मा, अमित महाजन के अलावा जिला कृषि अधिकारी हरिदरजीत सिंह पर आधारित विशेष टीम द्वारा पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके तहत अर्शप्रीत सिंह झब्बाल, गुरलाल सिंह दोबलियां, स्वर्ण सिंह जीओबाला, कार्ज सिंह, दिलबाग सिंह, चमकौर सिंह निवासी गौरखां, जोगिंदर सिंह, संता सिंह, परमजीत सिंह, दिलबाग सिंह निवासी भूरे गिल, जसवंत सिंह रूड़ेआसल, बलदेव सिंह, मुखतार सिंह निवासी बुग्गा, रंजीत सिंह राणा तरनतारन, चरण सिंह कल्ला, कुलवंत सिंह राजोके, गुरविंदर सिंह माणकपुरा, राज करन सूद नौशहरा पन्नूआं, गुरबीर सिंह गोपी निवासी गहरी, रेशम सिंह निवासी भूसे, गुरमेज सिंह लौहका, परमजीत सिंह दुगलवाला, अमरजोत सिंह तरनतारन, गुरपाल सिंह पंडोरी, मंगल सिंह निवासी नंदपुर, गुरविंदर सिंह तरनतारन, बलविंदर सिंह तरनतारन, प्रताप सिंह तरनतारन, सुरजीत सिंह नत्थूचक्क, मक्खण सिंह तरनतारन, सुखदेव सिंह लौहका, मेजर सिंह लौहका, दिलबाग सिंह, मुखत्यार सिंह लौहका, मोहन सिंह रूड़ेआसल, मेजर सिंह वल्टोहा, जसविंदर सिंह निवासी पंडोरी महिमा, जसबीर सिंह, भोला सिंह, निशान सिंह निवासी खेमकरण, साजन सिंह निवासी खुरमणियां, गुरविंदर सिंह लाहौरीमल्ल, सोनू चंबल के खिलाफ थाना झब्बाल, सदर तरनतारन, गोइंदवाल साहिब, खालड़ा, कच्चा-पक्का, सरहाली, सराय अमानत खां, पट्टी सिटी, वल्टोहा, थाना सिटी, खेमकरण में मामले दर्ज किए गए है। चार किसानों को किया गिरफ्तार एसएसपी ध्रुव दहिया ने बताया कि गांव राजोके कुलवंत सिंह, माणकपुरा निवासी गुरविंदर सिंह, घरिडा निवासी साजन सिंह, लाहौरी मल्ल निवासी गुरविंदर सिंह को बकायदा गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि एसआइ अमरीक सिंह, अमृतपाल सिंह, बलदेव सिंह, एएसआइ विपन कुमार, गुरवेल सिंह, प्रदूमण सिंह, गुरमीत सिंह, चरण सिंह, दिलबाग सिंह, बलबीर सिंह, सतपाल कुमार, सनेह कुमार, कृपाल सिंह, बलविंदर सिंह, नरेश कुमार, रवि शंकर द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.