सांप के डसने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत
गांव राणीवलाह में गत रात मजदूर के 12 वर्षीय लड़के की सांप के डसने से से मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 07:31 PM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 06:27 AM (IST)
संवाद सूत्र, गोइंदवाल साहिब : गांव राणीवलाह में गत रात मजदूर के 12 वर्षीय लड़के की सांप के डसने से से मौत हो गई।
राम सिंह मजदूरी का काम करता है। वह रात को घर में खाना खाकर सो गया। उसका 12 वर्षीय लड़का जसप्रीत सिंह अपनी मां जसबीर कौर के साथ चारपाई पर सो रहा था। सुबह जसप्रीत सिंह ने देखा कि उसकी टांग पर जख्म था। कुछ देर बाद हालत बिगड़ गई। पता चला कि चारपाई पर सोते समय सांप ने डस लिया है। जसप्रीत सिंह को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां पर उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीण बलविंदर सिंह, जगतार सिंह, लखविंदर सिंह ने कहा कि सांप का जहर फैलने से बच्चे की मौत हो गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें