Move to Jagran APP

महिलाओं का देश की राजनीति में है अहम योगदान : ऋषिपाल खेरा

संवाद सूत्र सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक मंडल प्रधान

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 09:59 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 06:12 AM (IST)
महिलाओं का देश की राजनीति में है अहम योगदान : ऋषिपाल खेरा
महिलाओं का देश की राजनीति में है अहम योगदान : ऋषिपाल खेरा

संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक मंडल प्रधान सुमन सिगला के नेतृत्व में हुई। इस मौके पर जिला प्रधान मंजू बाला, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल खेरा, जिला महासचिव शैली बांसल, अश्वनी सिगला, महिला मोर्चा की सीनियर नेता रोजी बांसल व मोनिका गोयल ने विशेष तौर पर शिरकत की। रेणु गर्ग को महिला मोर्चा की जिला उपप्रधान नियुक्त किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल खेरा ने कहा कि महिलाओं का देश की राजनीति में अहम रोल है व समाज तभी उन्नति कर सकता है जब महिलाएं समाज सुधार के लिए आगे आएंगी। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू बाला ने कहा कि वह जल्द ही जिले का प्रवास कर जिला भर में महिला ईकाइयां गठित करेंगी व जल्द ही पार्टी में विस्तार करते हुए जिला टीम का गठन करेंगी। नव नियुक्त जिला उप प्रधान रेणु गर्ग ने कहा कि वह अपनी जिम्मेवारी को पूरी मेहनत व लगन से निभाएंगी।

loksabha election banner

इस मौके पर डॉ. राज कुमार बांसल, मंडल प्रधान अशोक गोयल, भगवान दास कांसल, जिला सचिव सुनीता राज बांसल, मीनाक्षी बत्रा, कमलेश नागपाल, ध्रुव बांसल, एकता बांसल आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.