सेवा सप्ताह के अंतिम दिन शहीद के स्मारक पर की सफाई
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर सफाई करवाई।
संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर शुरू किए सेवा सप्ताह के आखिरी दिन शहीद ऊधम सिंह को याद करते हुए स्थानीय स्टेडियम में स्थापित शहीद ऊधम सिंह के स्मारक की सफाई की। इसका नेतृत्व मंडल अध्यक्ष अशोक गोयल ने की। इस दौरान जिला अध्यक्ष ऋषिपाल खेरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर बांसल व लाजपत गर्ग भी शामिल हुए। भाजपा के जिला अध्यक्ष ऋषिपाल खेरा व मंडल अध्यक्ष अशोक गोयल ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो हमेशा समय-समय पर शहीदों को याद करती रहती है व सेवा सप्ताह में शहीद के स्मारक पर सफाई करने का यही उद्देश्य था उन्हें याद करना व भाजपा के सुनाम मंडल के सदस्यों ने मिलकर सामूहिक रूप से सभी प्रोग्राम करके सेवा सप्ताह को सफल बनाया है। सेवा सप्ताह के माध्यम से जनता को जागरूक करके राष्ट्र प्रेम की भावना को प्रोत्साहित करना है, जिसके लिए भाजपा के सभी सदस्य एवं आम जनता लगी हुई है, परन्तु कुछ विपक्षी पार्टियां जानबूझकर किसानों को भड़काकर लाभ लेना चाहती हैं। परन्तु भाजपा कभी भी उनके मनसूबों को पूरा नहीं होने देगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष डा. जगमहेंद्र सैनी, जिला महासचिव शैली बांसल, जिला सचिव योगेश गर्ग, आफिस सचिव संदीप जिदल, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमृतराजवीर सिंह चट्ठा, महासचिव धीरज गोयल, एससी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मण रैगर, भगवान सिंह ढोट, श्याम चंद आदि उपस्थित थे।