Move to Jagran APP

भाजपा व शिअद के खिलाफ पंजाब में लहर, बनेगी आप की सरकार : केजरीवाल

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल वीरवार को पंजाब के अपने पांच दिन के दाैरे पर पहुंचे। उनका संगरूर के गांव मौड़ा पहुंचने पर शानदार स्‍वागत किया गया। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में अकाली दल व भाजपा के खिलाफ लहर है और आप अगले चुनाव में जीत दर्ज करेगी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2016 11:32 AM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2016 05:22 PM (IST)
भाजपा व शिअद के खिलाफ पंजाब में लहर, बनेगी आप की सरकार : केजरीवाल

चंडीगढ़। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पांच दिन की पंजाब यात्रा पर पहुंच गए हैं। वह संगरूर के गांव मौड़ा में पहुंचे। यहां उनके स्वागत में भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकता और समर्थक मौजूद थे। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की जनता ईमानदार सरकार चाहती है। अकाली भाजपा सरकार के खिलाफ पंजाब में लहर है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि लोगों की जरूरतों को समझने के लिए पंजाब का दौरा कर रहा हूं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में अगली सरकार 'आप' की बनेगी। पंजाब के अस्पतालों डाक्टर व दवाइयां व इलाज नहीं होता। सेहत सुविधा उपलब्ध करवाना सरकार की जिम्मेदारी है। दिल्ली में आप ने ईमानदार सरकार दी है। मौड़ां व लेल कलां का दौरा कर कर्जे के कारण आत्महत्या करने वाले किसानों व मजदूरों के परिजनों से मिले।

इसके बाद वह सुनाम पहुंचे और व्यापारियों के कार्यक्रम में हिस्सा लिया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम अादमी पार्टी की सरकार बनेगी अौर उद्यमियों व व्यापारियो की सभी समस्याएं दूर होंगी। उन्होंने अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे। इस माैके पर उनके साथ संजय सिंह, भगवंत मान सहित अन्य वरिष्ठ 'आप' नेता भी मौजूद थे।

संगरूर के सुनाम में व्यापारियों के सम्मेलन में अरविंद केजरीवाल।


केजरीवाल पांच दिनों की अपनी यात्रा में मालवा, माझा व दोआबा का दौरा करेंगे। वह खासकर खुदकशी करने वाले किसानों व मजदूरों के परिजनों से मिलेंगे। इसके साथ ही महिलाओं, बेरोजगारों, कारोबारी-व्यापारियों और उद्योगपतियों से मिलकर उनकी समस्याएं और शिकायतों की जानकारी लेंगे।
वह 25 फरवरी को संगरूर और बठिंडा लोकसभा क्षेत्र, 26 को फिरोजपुर और फरीदकोट, 27 को खडूर साहिब, गुरदासपुर और अमृतसर, 28 को होशियारपुर व जालंधर संसदीय क्षेत्र और 29 फरवरी को लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला के विभिन्न शहरों व गांवों का दौरा करेंगे। 29 फरवरी की शाम को वह दिल्ली लौट जाएंगे।

कहा, दो माह में खत्म कर देंगे भ्रष्टाचार

उन्होंने छाजली में जनसभा को भी संबोधित किया। केजरीवाल ने कहा कि 2017 में 'आप' की सरकार बनने पर दो माह के भीतर भ्रष्टाचार को खत्म कर दिया जाएगा। जनता अब पंजाब में आप की सरकार बनाना चाहती है। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हम खुलकर काम नहीं कर पा रहे हैं, जबकि पंजाब की बात दूसरी होगी। यहां नए पंजाब का सपना साकार करेंगे।

सुनाम में केजरीवाल के समक्ष समस्याएं रखते व्यापारी।

केजरीवाल ने कहा कि सरकारें कहती हैं की जनता के लिए पैसों की कमी है, जबकी सच्चाई यह है कि पैसे की नहीं नीयत की कमी है। उन्होंने आप सरकार द्वारा दिल्ली में किए जा रहे कार्यों की चर्चा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार दिल्ली की फिजा बदल दी गई है। दिल्ली में 49 दिन व एक वर्ष आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपने कार्य से यह सपना सच कर दिखाया है कि भ्रष्टाचार को खत्म किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे ने जब भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था तो यही सवाल उठता रहा था कि क्या हम भ्रष्टाचार मुक्त भारत की स्थापना कर पाएंगे। लेकिन, दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने यह यह करके दिखा दिया है। सरकार बनने के चार माह के भीतर ही 52 अफसरों को जेल पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि पंजाब के सरकारी अस्पतालों में डाक्टर व दवाइयां नहीं हैं। लोगों को सेहत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की जिम्मेदारी होती है। दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में सभी तरह की दवाइयां व जांच फ्री कर दिए गए हैं। इसके अलावा एक हजार मोहल्ला क्लीनिक भी खोले जा रहे हैं। जो क्लीनिक खोलने में पांच करोड़ रुपये खर्च होते थे उसे 20 लाख रुपये में खोला जा रहा है। पंजाब मेे भी हर तरह की दवाइयां व टेस्ट फ्री होंगे। यह क्लीनिक छह महीने में शुरू हो जाएंगी। इसके लिए पैसा कहीं और से नहीं जो पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा था उसे बचा कर लगाया है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास चुनाव लड़ने के लिए पैसा नहीं है। जनता को ही उनके लिए फंड की व्यवस्था करनी होगी। हम व हमारी पार्टी तो फक्कड़ है। दिल्ली चुनावों में पार्टी ने कुल 20 करोड़ रुपये खर्च कर जीत लिया। जबकी अन्य पार्टी एक सीट पर इससे ज्यादा खर्च कर देती हैं।

आत्महत्या करने वाले किसानों व मजदूरों के परिजनों से मिले

मौड़ा गांव में सतगुरु सिंह के परिजनों के साथ केजरीवाल व भगवंत मान।

केजरीवाल मौड़ा में भट्ठा मजदूर सतगुरु सिंह व राजरानी के तीन बच्चों से मिले। सतगुरु व राजरानी ने ८० हजार के कर्जे के कारण आत्महत्या कर ली थी। छाजली में बेअंत सिंह के भाई नायब सिंह व बेटे जुगराज सिंह ने आत्महत्या कर ली थी। उनकी विधवाओं से मिले। लेल कलां में सुरजीत सिंह के साथ आत्महत्या करने वाले उसके दोनों बेटों सुखजिंदर व निर्मल सिंह की विधवाओं से मिले।



Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.