सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल, एक गंभीर
भवानीगढ़ (संगरूर) गांव फगुवाला समक्ष संगरूर मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन घायल।
By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 05:14 PM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 05:14 PM (IST)
जेएनएन, भवानीगढ़ (संगरूर)
गांव फगुवाला समक्ष संगरूर मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन मोटरसाइकिल सवार नौजवान हादसे का शिकार हो गए हैं। हादसे में जहां मोटरसाइकिल सवार सतनाम सिंह व लखवीर सिंह निवासी रेतगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि तीसरे नौजवान सुरजीत सिंह को मामूली चोंटे आई। जिन्हें लोगों द्वारा एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल भवानीगढ़ में दाखिल करवाया गया। जहां के डाक्टरों द्वारा सतनाम सिंह व लखवीर सिंह की हालत को गंभीर देखते हुए पटियाला के लिए रैफर कर दिया गया। जहां से सतनाम सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें