शिव दुर्गा मंदिर में पार्क का निर्माण करवाया
जेएनएन लहरागागा संगरूर शहर के प्राचीन शिव दुर्गा मंदिर में मंदिर प्रधान अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Oct 2020 11:33 PM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2020 05:10 AM (IST)
जेएनएन, लहरागागा, संगरूर : शहर के प्राचीन शिव दुर्गा मंदिर में मंदिर प्रधान अश्वनी कुमार की देखरेख में पार्क का निर्माण किया गया। जिसमें मुख्य मेहमान के तौर पर समाज सेविका सीमा गोयल चेयरमैन साई कॉलेज लहरागागा पहुंचे व पौधे लगाकर पार्क का निर्माण की शुरू करवाया। मंदिर के पुजारी मोनू शर्मा व प्रधान अश्वनी ने बताया कि मंदिर में करीब छह सौ के करीब फल व छाया दार पौधे लगाए गए हैं। जो मंदिर को सुंदरता प्रदान करेंगे। इसके अलावा आम, अनार, अमरूद, नींबू, घास लगाई जाएगी। इस मौके मंदिर कमेटी द्वारा सीमा गोयल को सम्मानित किया गया। समारोह मे सुनीता रानी, वंशिका रानी, अनु रानी, मोनू शर्मा, बलजिदर सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें