Move to Jagran APP

दलित वेलफेयर संगठन ने की नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां

संगरूर दलित वेलफेयर संगठन की गतिविधियों को तेज करते हुए मुख्य सरपरस्त पूनम कांगड़ा व प्रांतीय प्रधान दर्शन कांगड़ा द्वारा संगठन में नई नियुक्तियां की गई। जिनमें जिला संगरूर के सभी ब्लॉकों के प्रधान लगाए गए वहीं चार जिलों के नए प्रधान भी नियुक्त किए गए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 05:23 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 05:23 PM (IST)
दलित वेलफेयर संगठन ने की नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां
दलित वेलफेयर संगठन ने की नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां

जागरण संवाददाता, संगरूर :

loksabha election banner

दलित वेलफेयर संगठन की गतिविधियों को तेज करते हुए मुख्य सरपरस्त पूनम कांगड़ा व प्रांतीय प्रधान दर्शन कांगड़ा द्वारा संगठन में नई नियुक्तियां की गई। इनमें जिला संगरूर के सभी ब्लॉकों के प्रधान लगाए गए, वहीं चार जिलों के नए प्रधान भी नियुक्त किए गए। जिसमें लखवंत सिंह लक्खा गंढूआं को देहाती संगरूर का जिला प्रधान, जीवन सिंह गाजेवास को देहाती पटियाला का जिला प्रधान, कश्मीर सिंह सहोता को लुधियाना देहाती का जिला प्रधान व राजन सहोता को मोगा का जिला प्रधान लगाया गया है। ब्लॉक प्रधानों में रूस्तम लोट संगरूर-1, जीवन सिंह तूरी संगरूर-2, सुनील कुमार मालेरकोटला-1, अवतार सिंह खुर्द मालेरकोटला-2, धर्मवीर लोट धूरी-1, बब्बी लड्डा धूरी-2, कुलदीप सिंह कुलारा सुनाम-1, बिक्कर सिंह सुनाम-2, भोला सिंह दिड़बा-1, जगसीर सिंह जखेपल दिड़बा-2, काला सिंह लहरागागा-1, बलजीत सिंह बाह्मणीवाला लहरागागा-2, दर्शन सिंह झौदा अमरगढ़-1, गुरजीत सिंह नत्थूमाजरा अमरगढ़-2 नियुक्त किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.