खत्री अरोड़ा बोर्ड का गठन करने पर जताया आभार
समाज सेवा को समर्पित अरोड़ा वेलफेयर सभा के पदाधिकारियों की बैठक स्थानीय सुनामी गेट में सभा के प्रधान एडवोकेट नरेश जुनेजा के नेतृत्व में हुई।
संवाद सूत्र, संगरूर : समाज सेवा को समर्पित अरोड़ा वेलफेयर सभा के पदाधिकारियों की बैठक स्थानीय सुनामी गेट में सभा के प्रधान एडवोकेट नरेश जुनेजा के नेतृत्व में हुई। इसमें सभा के सीनियर नेता राज कुमार अरोड़ा, नत्थू लाल ढींगरा, वेद प्रकाश सचदेवा, तरसेम कालड़ा, योगराज खुराना शामिल हुए। इस मौके पर संस्था के प्रधान नरेश जुनेजा ने कहा कि पंजाब सरकार ने खत्री अरोड़ा भाईचारे की भलाई के लिए खत्री अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड का गठन किया है। इससे भाईचारे में खुशी पाई जा रही हैं। उन्होंने पंजाब सरकार का धन्यवाद करते कहा कि खत्री बोर्ड बनने से अरोड़ा भाईचारे की मुश्किलों का हल पहल के आधार पर किया जाएगा। राज कुमार अरोड़ा व महासचिव तरसेम कालड़ा ने कहा कि खत्री सभा समाज भलाई के कार्यों पर पहल करती है। आखिर में नेताओं द्वारा छठे पे कमिशन की समय सीमा 31 मई तक बढ़ाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की व सरकार से मुलाजिमों की मांगे जल्द पूरी करने की मांग की। इस दौरान टहल चंद, चमन सिडाना, तिलक सचदेवा, मनोज सेठी, रमेश छाबड़ा, नरेश तनेजा, वरिदर अहूजा, पुनीत सचदेवा आदि उपस्थित थे।