लगहरागागा में अध्यापकों ने बर्खास्ती के आर्डर की कापियां जलाई
लहरागगागां संगरूर स्थानीय सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बखौरा कलां में अध्यापक नेताओं की बर्खास्ती के आर्डर की पृतियां जलाकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जेएनएन, लहरागगागा, संगरूर :
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बखौरा कलां में अध्यापकों ने अध्यापक संगठनों के प्रतिनिधियों को बर्खास्त करने के मिले आर्डरों के विरोध में बुधवार को आर्डर की प्रतियां जलाकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अध्यापक नेता हरभगवान गुरने, मेघराज चोटियां, सतवंत आलमपुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 1975 की इमरजेंसी याद दूसरी बार ताजा कर दी है। अपने हक की बात करना लोकतंत्र का मूल्य आधार है, जबकि सरकार हक की आवाज को डंडे के जोर पर दबाना लोकतंत्र का कत्ल कर रही है। पांच अध्यापक नेताओं की बरखास्त किए गए कांग्रेस सरकार के ताबूत में कील साबित होंगी। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अध्यापक सरकार के खिलाफ कड़ा संघर्ष करेंगे।