लावारिस कुत्तों ने नोचा भ्रूण, केस दर्ज
क्षेत्र में कुत्तों द्वारा नोचा भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। चीमा मंडी में वार्ड 10 व 11 के मध्य बने महिलाओं के शौचालयों नजदीक रूड़ियों से एक भ्रूण जोकि करीब सात-आठ माह का था, उसे आवारा कुत्ते नोच रहे थे।
जेएनएन, चीमा (संगरूर)
लावारिस कुत्तों द्वारा नोचा भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। चीमा मंडी में वार्ड 10 व 11 के मध्य बने महिलाओं के शौचालयों नजदीक कूड़े के ढेर पर लगभग सात माह का भ्रूण मिला है। जिसे लावारिस कुत्तों ने नाभि तक नोच रखा था। इसके कारण उक्त भ्रूण के ¨लग की पहचान नहीं हो सकी। इस बारे में जब राहगीरों को पता चला, तो उन्होंने कुत्तों के चुंगल से उक्त भ्रूण को छुड़वाया। उधर, इस बारे में सूचना मिलते ही थाना चीमा की पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में ले लिया। वहीं, मौके पर पहुंचे लोक सेवा सहारा क्लब के प्रधान जस¨वदर ¨सह ने इस घटना को ¨नदनीय बताते हुए कहा कि भ्रूण को फेंकने वाले के बारे में पुलिस जानकारी जुटाकर आरोपित को सख्त सजा दिलवाए।
इस बारे में थाना चीमा के सहायक थानेदार जगतार ¨सह ने बताया कि भ्रूण की जांच करवाने के लिए उसे पटियाला के रा¨जदरा अस्पताल में भेजकर मामला दर्ज कर लिया गया है।