Move to Jagran APP

श्री ब्रह्मचेतन महाराज ब्रह्मपुर वालों की बरसी धूमधाम से मनाई

श्री ब्रह्मचेतन महाराज ब्रह्मापुर वालों की 17वीं बरसी स्व विमल की अगुआई में ज्ञापन सौपा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 11:00 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 11:00 PM (IST)
श्री ब्रह्मचेतन महाराज ब्रह्मपुर वालों की बरसी धूमधाम से मनाई

संवाद सहयोगी, अहमदगढ़ (संगरूर) : श्री ब्रह्मचेतन महाराज ब्रह्मापुर वालों की 17वीं बरसी स्व: विमल शर्मा के परिवार पार्षद जसविदर शर्मा, दीपक शर्मा, भोजराज शर्मा, राजेश टंड, महेश शर्मा, गरीश टंड की अगुआई में गांव ब्रह्मपुर में मनाई गई। इस अवसर पर पार्षद जसविदर शर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि महाराज द्वारा गुरुद्वारा साहिब, मस्जिद का निर्माण करवाकर समाज को समान रूप प्रदान किया। साथ ही उन्होंने जरूरतमंद लड़कियों की शादी करवाने का निर्णय लिया था, जिस पर स्व: विमल शर्मा का परिवार उनके मार्ग दर्शन पर चल रहा है। इस अवसर पर स्वामी द्वारा राम दास जी, स्वामी चंद्रप्रकाश, स्वामी पुरुषोत्तमदास, स्वामी जामदास, स्वामी शंभूचेतन, स्वामी पूर्णचेतन, स्वामी ब्रह्मानंद महाराज के अलावा जय गोपाल, पूर्व पार्षद भोजराज शर्मा, परमिदर सिंह, रोमी टंड, मलनैन शर्मा, दविदर गौतम आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

सिविल डिफेंस ने किया पौधारोपण

संवाद सहयोगी, बरनाला : एडिशनल कंट्रोलर सिविल डिफेंस रछपाल सिंह के निर्देशों पर सिविल डिफेंस बरनाला द्वारा सीआइडी यूनिट व अनाज मंडी में डीएसपी सी बलदेव सिंह कंग के सहयोग से पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर डीएसपी बलदेव सिंह कंग ने सिविल डिफेंस की सेवाओं की प्रशंसा करते कहा कि सभी के सहयोग से जिला बरनाला की हद में अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं, ताकि वातावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। क्योंकि पर्यावरण बचाना इंसानों के साथ अन्य जीव जंतुओं के लिए बहुत जरूरी है।

इस अवसर पर सिविल डिफेंस के इंचार्ज कुलदीप सिंह, डिप्टी चीफ वार्डन महिदर कपिल, मनिदर सिंह, दिलप्रीत सिंह, परमजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, सुखदीप सिंह, पाल सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.